Friday , 14 March 2025
Home आगरा Agra News: Shyam Baba appeared wearing a golden crown and earrings On Parivartini Ekadashi…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Shyam Baba appeared wearing a golden crown and earrings On Parivartini Ekadashi…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के जीवनी मंडी स्थित खाटू श्याम मंदिर में परिवर्तिनी एकादशी पर श्याम बाबा ने दिए स्वर्ण मुकुट और कुंडल धारण कर दर्शन

स्वर्ण मुकुट और कुंडल से सुसज्जित श्याम बाबा की एक छवि निहारने के लिए परिवर्तिनी एकादशी पर आस्था का ज्वार उमड़ पड़ा। शनिवार को भादों मास की परिवर्तिनी एकादशी पर जीवनी मंडी स्थित श्रीखाटू श्याम जी मंदिर में विशेष दर्शन हुए।

श्रीखाटू श्याम जी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष दिनेश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि मंदिर ट्रस्ट की ओर से श्रंगार सेवा एवं विनीता टेकवाल की ओर से पोशाक सेवा की गयी थी। एकादशी पर विशेष मान्यता के चलते सुबह से रात 11 बजे तक भक्तों का रेला उमड़ता रहा। निशान चढ़ाने के लिए भक्तों की लंबी कतार लगी रही।

कोषाध्यक्ष विकास गोयल और विपिन बंसल ने बताया कि परिवर्तिनी एकादशी को पद्मा, वामन एकादशी या डोल ग्यारस के नाम से भी जाना जाता है। पुराणाें के अनुसार इस दिन भगवान विष्णु करवट बदलने के समय प्रसन्न मुद्रा में रहते हैं, इस अवधि में भक्तिभाव और विनय पूर्वक उनसे जो भी मांगा जाता है वो अवश्य प्रदान करते हैं। मंदिर परिसर में पूरे दिन निशान चढ़ाने के लिए भी भक्तों की उमड़ती रही। सायं अनूप गोयल के भजनों पर भक्त जमकर भक्तिभाव से विभाेर हो मंदिर में परिसर में झूमते नजर अए।

Related Articles

आगरा

Agra News: Metro will not run in Agra on Holi morning. Services will start only after 2:30 in the afternoon…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में होली पर सुबह नहीं चलेगी मेट्रो. दोपहर ढाई बजे के...

आगरा

Holi of flowers was played at Prashant Health Point in Agra…

आगरालीक्स…आगरा के प्रशांत हेल्थ प्वाइंट पर खेली गई फूलों की होली… आगरा...

आगरा

Holi 2025: The auspicious time for Holika Dahan is 11:29 pm. Holika Dahan will take place at more than three thousand places in Agra

आगरालीक्स…होलिका दहन का शुभ मुहूर्त रात 11 बजकर 29 मिनट से. आगरा...

आगरा

Agra Weather: Dark clouds covered the sky, drizzle also started… Yellow weather alert from today till 16 March…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में मौसम बदला. काले घने बादल छाए, बूंदाबांदी भी होने लगी...

error: Content is protected !!