आगरालीक्स…आगरा में एक व्यक्ति की जान बचाने का यह वीडियो देखें. जागरूक होंगे तो आप भी किसी न किसी की बचा सकते हैं जान……देखें वीडियो और पढ़ें पूरी खबर
आगरा में जीआरपी सिपाही द्वारा एक व्यक्ति की जान बचाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पुलिसकर्मी की सूझबझ के कारण हार्ट अटैक आए एक बुजुर्ग को तुरंत सीपीआर देकर उसे समय रहते नई जिंदगी दी गई.
यह घटना जीआरपी कैंट थाने की है. यहां एक बुजुर्ग व्यक्ति शिकायत लिखाने के लिए आया था. जाते समय वो अचानक बेहोश होकर गिर गया. उसकी सांस थमती जा रही थी. इसी दौरान वहां मौजूद सिपाही रविंद्र चौधरी ने भांप लिया कि बुजुर्ग को हार्ट अटैक आया है इस पर उन्होंने बिना समय गंवाए तत्काल ही सीपीआर देना शरू कर दिया. इससे थोड़ी देर में ही बुजुर्ग की जाती सांस लौट आई. सीपीआर देने का यह वीडियो सीसीटीवी में भी कैद हो गया जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.