आगरालीक्स …Agra News : आगरा क्लब के चुनाव को अंतिम तिथि तक सिविल प्रशासन ने नहीं भेजे नाम, बैठक में हुआ हंगामा। ( Agra Club Election : News Executive team declare soon)
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आगरा क्लब के 1900 सदस्य हैं, हर साल आगरा क्लब की कार्यकारिणी का चुनाव होता है। इसमें मैनेजिंग कमेटी के आठ निदेशक, बैलेटिंग कमेटी के आठ सदस्य और कार्यकारिणी के सदस्यों के लिए चुनाव होता है। इसके लिए सेना से दो, वायुसेना से दो, सिविल प्रशासन से एक और सामान्य वर्ग से तीन सदस्य नामित किए जाते हैं। चुनाव के लिए नामांकन भेजने की अंतिम तिथि 11 सितंबर थी ।
सिविल प्रशासन की तरफ से नहीं भेजे गए नाम
सिविल प्रशासन की तरफ से एक भी नामांकन नहीं भेजा गया। अंतिम तिथि समाप्त होने के बाद मंगलवार को दो और बुधवाार को एक एडीएम का नाम भेजा गया। तय समय तक नाम न भेजने और कार्यकाल आगे बढ़ाने को लेकर सहमति नहीं बनी। शाम सात बजे तक चली बैठक, गुरुवार को दोबारा बैठक हो सकती है। अभी बिग्रेडियर नवीन कुमार अध्यक्ष हैं.