आगरालीक्स…Agra News : आगरा की एक अपार्टमेंट में लिफ्ट खराब होकर सीधे नीचे पहुंची, पिता पुत्र घायल, पुलिस में शिकायत कराई दर्ज। अपार्टमेंटों में लिफ्ट का रखरखाब नहीं। ( Agra News : Man & His son injured after lift falls in apartment in Agra)
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आगरा की विजय नगर कॉलोनी में वरदान होम्स सोसाइटी है। इसमें रवि अग्रवाल फ्लैट संख्या ए 501, 502 में परिवार के साथ रहते हैं। शनिवार को वे अपने बेटे आयुष अग्रवाल केा डॉक्टर को दिखाने के लिए लिफ्ट से लेकर जा रहे थे। लिफ्ट खराब होकर नीचे गिर गई। इससे रवि अग्रवाल और उनके बेटे को चोट लगी है। उन्होंने पुलिस में शिकायत की है, लिफ्ट का रखरखाब ना होने के आरोप लगाए हैं।
मल्टी स्टोरी बिल्डिंग में लिफ्ट का रखरखाब नहीं
शहर में तमाम मल्टी स्टोरी बिल्डिंग बन गई हैं, इनमें लिफ्ट लगी हैं। मगर, लिफ्ट का रखरखाब नहीं हो रहा है। इससे कभी भी हादसा हो सकता है। पहले भी कई अपार्टमेंट की लिफ्ट में लोग फंस चुके हैं।