आगरालीक्स…आगरा के गायत्री पब्लिक स्कूल में हुआ अप्सा लिटरेरी एंड कल्चरल फिएस्टा का पुरस्कार वितरण. 39 विद्यालयों के 478 विजेता प्रतिभागियों को मिला पुरस्कार
गायत्री पब्लिक स्कूल शास्त्रीपुरम (यूनिट-2) के तत्वावधान में एसोसियेशन ऑफ प्रोग्रेसिव स्कूल्स ऑफ आगरा के अप्सा लिटरेरी एंड कल्चरल फिएस्टा का पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह का विधिवत् आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि केशव चौधरी (असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस), विद्यालय की संस्थापिका अध्यक्षा राधारानी शर्मा, प्रबन्धक प्रद्युम्न चतुर्वेदी, प्रधानाचार्या मोनिका सिंह एवं अप्सा के पदाधिकारियों डॉ. सुशील कुमार गुप्ता (अध्यक्ष), डॉ. जीएस राणा (उपाध्यक्ष), डॉ. गिरधर शर्मा (सेक्रेटरी), त्रिलोक सिंह राणा (ज्वाइंट सेक्रेटरी), कर्नल अपूर्व त्यागी एवं दीपिका त्यागी (ज्वाइंट ट्रेज़रर) द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं गायत्री मंत्रोच्चारण के साथ किया गया।
इस पुरस्कार वितरण समारोह में 39 विद्यालयों के 478 विजेता प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कार के प्रतीक प्रमाणपत्र एवं ट्राफी से पुररस्कृत किया गया। गायत्री पब्लिक स्कूल, सेंट एंड्रयूज पब्लिक स्कूल एवं ऑल सेंट्स स्कूल के प्रथम पुरस्कार विजेता विद्यार्थियों द्वारा दी गई सामूहिक नृत्य एवं सामहिक गीत की प्रस्तुतियों ने सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन 11वीं की छात्रा यश्वी उपाध्याय एवं कुमकुम दीक्षित ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की उप प्रधानाचार्या रिंकू जैन एवं विद्यालय प्रभारी वर्ग मनीषा सिंह एवं गुंजन शर्मा का विशेष योगदान रहा।
इस अवसर पर अप्सा कार्यकारिणी के सदस्य रवि नारंग, मनीष गुप्ता, अनिमेष दयाल, प्रवीन बंसल, प्रांजल शर्मा, शिवांजल शर्मा, लोकपाल सिंह चाहर, भूप सिंह इंदॉलिया, राजेन्द्र सचदेवा, पुलकित सचदेवा, ओशन शर्मा, अपूर्वा शर्मा, गरिमा यादव, मनोज बल, रामानंद चौहान, अभिनव शर्मा, अंशुप्रिया, राजेश श्रीवास्तव आदि की उपस्थिति रही ।