Wednesday , 23 September 2026
Home बिगलीक्स Agra News: Shocking revelation of murder of silver artisan in Agra…#agranews
बिगलीक्स

Agra News: Shocking revelation of murder of silver artisan in Agra…#agranews

346

आगरालीक्स…आगरा में चांदी कारीगर की हत्या का चौंकाने वाला खुलासा. मारने से पहले स्कूटी से उसका पीछा कर रहे थे हत्यारे. जानिए किस वजह से की गई हत्या…

आगरा के थाना एत्माद्दौला में एक नर्सरी में मृत पड़े मिले चांदी कारीगर की हत्या का पुलिस ने आज खुलासा कर दिया है. पुलिस ने हत्या के इस मामले में दो आरोपियों को अरेस्ट किया है. ये हत्यारे और कोई नहीं बल्कि मृतक के दोस्त थे. इन तीनों के बीच चोरी की चांदी का खेल चलता था. पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है.

ये है मामला
बीते शनिवार को एतमद्दौला के नर्सरी में एक युवक का शव सुबह खून से लथपथ मिला था. युवक की शिनाख्त सोबरन सिंह निवासी सहपऊ हाथरस के रूप में की गई. मृतक आगरा के सर्राफा बाजार नमक की मंडी में काम करता था और चांदी कारीगर था. वह एत्माद्दौला में एक किराये के मकान में रहता था. पुलिस ने बताया कि इस घटना की जांच की गई तो आसपास के सीसीटीवी चेक किए गए. इसमें मृतक चांदी कारीगर की बाइक का पीछा स्कूटी सवार दो युवक कर रहे थे. इसके बाद छानबीन की गई तो सामने आया कि स्कूटी सवार दोनों युवक सेब का बाजार के रहने वाले थे.

चोरी की चांदी की होती थी डील
पुलिस ने जिन दो युवकों को अरेस्ट किया है उनके नाम तनवीर और मोइन था. ये दोनों सोबरन के दोस्त थे. सोबरन जहां काम करता था, वहां से चांदी चोरी करता था और इस चांदी को तनवीर और मोइन को बेचा करता था. लेकिन कुछ समय से सोबरन ने इनको चांदी देना बंद कर दिया था. इसको लेकर विवाद भी हुआ.

हत्या की साजिश रची
इसके बाद तनवीर और मोइन ने सोबरन की हत्या की साजिश रची. इसमें अपने दोस्त नाजिम को भी शामि कर लिया. 19 अक्टूबर को उन्होंने नाजिम से कहा कि सोबरन निकले तो सूचना दे. इस पर नाजिम रैकी करने लगा. जब रात को सोबरन निकला तो नाजिम ने तनवीर को इसकी सूचना दी. तनवीर और मोइन ने स्कूटी से सोबरन का पीछा किया. थाने के पास जाकर उसे रोक लिया. यहां पर पहले झगड़ा हुआ और बाद में मोइन ने सड़क पर पड़े इंटरलॉकिंग टाइल से सोबरन के सिर पर प्रहार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. आरोपी इसके बाद वहां से भाग निकले.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Live: Elections for the Agra Division Graduate and Teacher constituencies to be held on 23rd October 2026

आगरालीक्स…. आगरा खंड स्नातक व शिक्षक निर्वाचन के चुनाव 23 अक्टूबर को,...

बिगलीक्स

Census 2027 Phase 2nd Start in UP from 16th November 2026

आगरालीक्स आगरा सहित उत्तर प्रदेश में जनगणना के पहले चरण में स्वगणना...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : “Lost Treatment Money, Found Hope”- Agra Auto Driver’s Honesty Gives a Sick Mother a Second Chance

आगरालीक्स…नोटों से ज्यादा निकली ‘नूर’ की चमक, बीमार मां के इलाज को...

बिगलीक्स

Agra News Live: Jewellery & Cash stolen from two houses in Agra

आगरालीक्स …आगरा में रात में रोडवेज में क्लर्क सहित दो घरों में...

error: Content is protected !!