आगरालीक्स…Agra News : आगरा के लिए आने वाली कई ट्रेनें रद, चक्रवात दाना के चलते ट्रेनें रद की गई हैं। वहीं एक दिसंबर से कोहरे के चलते ट्रेनें रद रहेंगी। ( Agra News : Train cancel before Deepawali )
उड़ीसा में आए चक्रवात दाना के चलते नई दिल्ली भुवनेश्वर एक्सप्रेस, नई दिल्ली पुरी एक्सप्रेस को रद कर दिया गया। जबकि गुरुवार यानी आज आनंद विहार टर्मिनल पुरी एक्सप्रेस, पुरी ऋषिकेश एक्सप्रेस, पुरी नई दिल्ली एक्सप्रेस, पुरी निजामुददीन एक्सप्रेस को रद किया गया है।
25 और 26 अक्टूबर को भी रद रहेंगी ट्रेनें
25 अक्टूबर को पुरी आनंद विहार एक्सप्रेस, भुवनेशन नई दिल्ली एक्सप्रेस, हीराकुंड विशाखापटटनम से अम्रतसर एक्सप्रेस रद रहेंगी। जबकि 26 अक्टूबर को निजामुददीन पुरी एक्सप्रेस रद रहेगी। वहीं, एक दिसंबर से लखनउ इंटरसिटी रद रहेगी, एक दिसंबर से 28 फरवरी तक नई दिल्ली सोगरिया एक्सप्रेस रद रहेगी।
रेल प्रशासन द्वारा सूचित किया जाता है कि पूर्व तटीय रेलवे में “दाना” तूफान के दृष्टिगत निम्नलिखित गाड़ियों का संचालन में निम्न अनुसार परिवर्तन किया जा रहा है :
— रद्दीकरण-
- गाड़ी संख्या 22824 नई दिल्ली- भुवनेश्वर एक्सप्रेस दिनांक 23.10. 2024 को प्रारंभिक स्टेशन से रद्द रहेगी I
- गाड़ी संख्या 18478 योग नगरी ऋषिकेश- पुरी एक्सप्रेस दिनांक 23.10. 2024 को प्रारंभिक स्टेशन से रद्द रहेगी I
- गाड़ी संख्या 12802 नई दिल्ली- पूरी एक्सप्रेस दिनांक 23.10. 2024 को प्रारंभिक स्टेशन से रद्द रहेगी I
- गाड़ी संख्या 12816 आनंद विहार टर्मिनस- पुरी एक्सप्रेस दिनांक 24.10.2024 को प्रारंभिक स्टेशन से रद्द रहेगी I
- गाड़ी संख्या 08476 निजामुद्दीन-पुरी एक्सप्रेस दिनांक 26.10.2024 को प्रारंभिक स्टेशन से रद्द रहेगी I
- गाड़ी संख्या 20807 विशाखापट्टनम- अमृतसर एक्सप्रेस दिनांक 25.10. 2024 को प्रारंभिक स्टेशन से रद्द रहेगी I
- गाड़ी संख्या 22823 भुवनेश्वर-नई दिल्ली एक्सप्रेस दिनांक 25.10.2024 को प्रारंभिक स्टेशन से रद्द रहेगी I
- गाड़ी संख्या 18477 पुरी- ऋषिकेश एक्सप्रेस दिनांक 24.10.2024 को प्रारंभिक स्टेशन से रद्द रहेगी I
- गाड़ी संख्या 12801 पुरी-नई दिल्लीएक्सप्रेस दिनांक:24.10.2024 को प्रारंभिक स्टेशन से रद्द रहेगी I
- गाड़ी संख्या 08475 पुरी- निजामुद्दीन एक्सप्रेस दिनांक 24.10.2024 को प्रारंभिक स्टेशन से रद्द रहेगी I
- गाड़ी संख्या 12875 पुरी- आनंद विहार टर्मिनस- एक्सप्रेस दिनांक 25.10.2024 को प्रारंभिक स्टेशन से रद्द रहेगी I