आगरालीक्स…Diwali shubh muhurt 2024 : आगरा में दीपावली को लेकर सुबह सुबह भी लोगों के मत बदले, अब 50 प्रतिशत लोग 31 अक्टूबर को 50 प्रतिशत एक नवंबर को दीपावली मना रहे हैं। शुभ मूहूर्त जानें।
दीपावली का पर्व हर वर्ष कार्तिक मास के कृष्ण की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। इस बार कार्तिक अमावस्या तिथि 31 अक्टूबर को दोपहर 3.52 मिनट पर शुरू होगी और अमावस्या तिथि एक नवंबर को शाम 6.16 बजे तक रहेगी। इसलिए 31 अक्टूबर और एक नवंबर को दीपावली मनाई जाएगी। जिन लोगों के घर पर सुबह पूर्वजों और देवताओं की पूजा होती है वे एक नवंबर को पूजा करेंगे। ( Diwali Shubh Muhurt 31st October & 1st November 2024, Reason, Celebration)
31 अक्टूबर को इसलिए मनाएं दीपावली
31 अक्टूबर को दीपावली मनाने के पीछे तर्क दिया जा रहा है कि 31 अक्टूबर की शाम को प्रदोष काल का संयोग बन रहा है और पूरी रात अमावस्या रहेगी। प्रदोष काल और महानिशीथ तिथि में ही पूजन करना शुभ रहता है।
31 अक्टूबर को पूजन का शुभ मुहूर्त शाम 5.36 से रात 8.11 बजे तक, यह प्रदोष काल का मुहूर्त है
दूसरा मुहूर्त शाम 6.25 मिनट से लेकर रात 8.15 मिनट तक पूजन व्रषभ लग्न में होगा
एक नवंबर को इसलिए मना रहे दीपावली
एक नवंबर को सुबह अमावस्या तिथि और प्रदोष काल रहेगा, यह शाम 6.16 बजे तक रहेगा और सूर्यास्त 5.36 बजे होगा, क्योंकि सूर्यास्त होने के बाद लक्ष्मी पूजा किया जाता है इसलिए 40 मिनट का शुभ मुहूर्त है।
1 नवंबर शुभ मूहुर्त शाम 5.36 बजे से 6.16 बजे तक 40 मिनट का शुभ मुहूर्त