आगरालीक्स….Agra News : आगरा में आज भी दीपावली मनाई जा रही है। देखें लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 40 मिनट का है शुभ मुहूर्त
आगरा में 30 अक्टूबर के बाद एक नवंबर को भी दीपावली मनाई जा रही है। शुक्रवार यानी एक नवंबर सुबह से ही अमावस्या लग गई है और यह एक नवंबर को शाम 6.16 तक होगी। ( Agra News : Diwali 2024 Shubh Muhurt for Laxmi Poojan on 1st November#Agra)
कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मनाई जाती है दीपावली
दीपावली का पर्व हर वर्ष कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। इस बार कार्तिक अमावस्या तिथि 31 अक्टूबर को दोपहर 3.52 मिनट पर शुरू होगी और अमावस्या तिथि एक नवंबर को शाम 6.16 बजे तक रहेगी। इसलिए 31 अक्टूबर और एक नवंबर को दीपावली मनाई जाएगी। जिन लोगों के घर पर सुबह पूर्वजों और देवताओं की पूजा होती है वे एक नवंबर को पूजा करेंगे।
1 नवंबर शुभ मूहुर्त
एक नवंबर को सुबह अमावस्या तिथि और प्रदोष काल रहेगा, यह शाम 6.16 बजे तक रहेगा और सूर्यास्त 5.36 बजे होगा, क्योंकि सूर्यास्त होने के बाद लक्ष्मी पूजा किया जाता है इसलिए 40 मिनट का शुभ मुहूर्त है।
1 नवंबर शुभ मूहुर्त शाम 5.36 बजे से 6.16 बजे तक 40 मिनट का शुभ मुहूर्त