Thursday , 3 September 2026
Home बिगलीक्स Agra News : Mother with her brother murder son & his wife, Three arrested #Agra
बिगलीक्स

Agra News : Mother with her brother murder son & his wife, Three arrested #Agra

351

आगरालीक्स…Agra News : आगरा के कपल की कार में गोली मारकर हत्या का सनसनीखेज खुलासा, मां ने अपने भाई के साथ मिलकर कराई हत्या। अरेस्ट, पूरी खबर।
आगरा के किरावली के सांथा गांव के रहने वाले 22 साल के जितेंद्र पत्नी 18 साल की दीक्षा के साथ कार से करौली दर्शन करने के बाद मंगलवार रात को लौट रहे थे। जितेंद्र और दीक्षा की आठ महीने पहले ही शादी हुई थी। करौली के मासलपुर के भोजपुर गांव के पास सड़क किनारे कार में दीक्षा और जितेंद्र के शव मिले थे। विकास के दो, दीक्षा के एक गोली लगी थी, दीक्षा का शव पीछे की सीट पर था और विकास ड्राइवर सीट के बगल में था। ( Agra News : Mother with her brother murder son & his wife, Three arrested #Agra )

src=”https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-8335176789442065″ crossorigin=”anonymous”>


कार के नंबर और कैला देवी मंदिर के सीसीटीवी से खुला मामला
पुलिस ने कार के नंबर की जांच की, कार धौलपुर, राजस्थान की थी, कार नीमखेड़ा गांव के रहने वाले नीरज के नाम पर दर्ज थी, पुलिस नीरज के घर पहुंची और पूछताछ की, उसने बताया कि कार सैंपउ के रहने वाले युवक को बेच दी थी। पुलिस सैंपउ पहुंची उसने कार को ईटकी के रहने वाले रामबरण को बेचने की जानकारी दी। पुलिस ने कैला देवी मंदिर के सीसीटीवी खंगाले, उसमें जितेंद्र के साथ चमन खान दिखाई दिया। चमन खान ईटकी गांव का रहने वाला था और जितेंद्र के मामा रामबरण के यहां नौकरी करता था। यहां से मामला खुलता चला गया।

src=”https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-8335176789442065″ crossorigin=”anonymous”>


मां और मामा ने मिलकर की हत्या
पुलिस पूछताछ में रामबरण ने बताया ​कि हत्या की साजिश में उसकी बहन ललिता यानी जितेंद्र की मां भी शामिल थी। पुलिस ने ललिता को भी पकड़ लिया, पूछताछ में सामने आया कि ललिता ने बेटे जितेंद्र की शादी दीक्षा से की थी। शादी के बाद से ही जितेंद्र और दीक्षा के अवैध संबंध थे, बेटे और बहू के अवैध संबंध होने से गांव में बदनामी हो रही थी इससे वह परेशान थी। समझाने के बाद भी बेटे और बहू नहीं माने तो हत्या की साजिश रची।

src=”https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-8335176789442065″ crossorigin=”anonymous”>


दो महीने से हत्या की साजिश, एक्सीडेंट से करानी थी मौत
ललिता अपने भाई रामबरण के साथ दो महीने से हत्या की साजिश रच रही थी, जितेंद्र पर कार चलाना नहीं आता था इसलिए रामबरण ने एक पुरानी कार खरीदी, जितेंद्र को कार चलाना सिखाया । साजिश के तहत जितेंद्र और दीक्षा को मंदिर के दर्शन करने के लिए भेज कर कार का एक्सीडेंट कराना था जितेंद्र कार नहीं चला पाता था इसलिए चमन को साथ भेजा। मंगलवार को कैला देवी के दर्शन करने के बाद रात में ही वापस लौटे। करौली के मासलपुर गांव के पास चमन ने कार जितेंद्र को दे दी कि कार अब वह चलाए जिससे एक्सीडेंट करा दिया जाए लेकिन वह तैयार नहीं हुआ। एक्सीडेंट में नाकाम होने के बाद रामबरण और चमन ने गोली मारकर दोनों की हत्या कर दी और चमन को साथ लेकर फरार हो गया।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: FSDA sent 15 samples from food establishments in Agra for testing and issued guidelines to traders…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में जन्माष्टमी से पहले एफएसडीए ने दुकानों व रिटेल स्टोरों से...

बिगलीक्स

Agra Weather: ‘Yellow alert’ for heavy rain is in place until September 6…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में आज बारिश ने जमकर भिगोया. 6 सितंबर तक भारी बारिश...

बिगलीक्स

Accident News: Horrific accident involving a truck and bus on the Agra-Firozabad highway; 18 passengers injured.

फिरोजाबादलीक्स…आगरा—फिरोजाबाद हाइवे पर ट्रक और रोडवेज बस में भीषण एक्सीडेंट. मच गई...

बिगलीक्स

Agra News Live: Shops on Drain demolish by Nagar Nigam Team Agra

आगरालीक्स …आगरा में नाले में दुकान के समा जाने से बुजुर्ग महिला...

error: Content is protected !!