Saturday , 15 March 2025
Home अध्यात्म Kartik Purnima- Dev Deepawali on 15th November, bathing in rivers and charity are important, it is also a special festival for Sikhs
अध्यात्मटॉप न्यूज़देश दुनियाबिगलीक्स

Kartik Purnima- Dev Deepawali on 15th November, bathing in rivers and charity are important, it is also a special festival for Sikhs

आगरालीक्स…कार्तिक पूर्णिमा देव दीपावली 15 नवंबर को मनाई जाएगी। स्नान, ध्यान दान-पुण्य का है महत्व। सिखों के लिए भी विशेष पर्व। जानें विस्तार से।

कार्तिकेय ने किया था त्रिपुरासुर असुर का वध

श्री गुरु ज्योतिष शोध संस्थान एवं गुरु रत्न भंडार वाले ज्योतिषाचार्य पंडित हृदय रंजन शर्मा बताते हैं कि कार्तिक पूर्णिमा को त्रिपुरी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। इस पूर्णिमा को त्रिपुरी पूर्णिमा की संज्ञा इसलिए दी गई है क्योंकि कार्तिक पूर्णिमा के दिन ही भगवान भोलेनाथ के पुत्र कार्तिकेय ने त्रिपुरासुर नामक महाभयानक असुर का अंत किया था।

भोलेनाथ हुए थे त्रिपुरारी के रूप में पूजित

इसके बाद उनके पिता भोलेनाथ त्रिपुरारी के रूप में पूजित हुए थे ऐसी मान्यता है कि इस दिन कृतिका नक्षत्र में शिव शंकर के दर्शन करने से सात जन्म तक व्यक्ति ज्ञानी और धनवान होता है इस दिन चन्द्र जब आकाश में उदित हो रहा हो उस समय शिवा, संभूति, संतति, प्रीति, अनुसूया और क्षमा इन छ: कृतिकाओं का पूजन करने से शिव जी की प्रसन्नता प्राप्त होती है।

व्रत रख वृषदान करने से होता है कल्याण

मान्यता यह भी है कि इस दिन पूरे दिन व्रत रखकर रात्रि में वृषदान यानी बछड़ा दान करने से शिवपद की प्राप्ति होती है जो व्यक्ति इस दिन उपवास करके भगवान भोलेनाथ का भजन और गुणगान करता है उसे अग्निष्टोम नामक यज्ञ का फल प्राप्त होता है।

भगवान विष्णु ने मत्स्य अवतार धारण किया था

वैष्णव मत में इस कार्तिक पूर्णिमा को बहुत अधिक मान्यता मिली है क्योंकि इस दिन ही भगवान विष्णु ने प्रलय काल में वेदों की रक्षा के लिए तथा सृष्टि को बचाने के लिए मत्स्य अवतार धारण किया था इस पूर्णिमा को महाकार्तिकी भी कहा गया है।

कार्तिक पूर्णिमा विधि

कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान, दीप दान, हवन, यज्ञ करने से सांसारिक पाप और ताप का शमन होता है अन्न, धन एव वस्त्र दान का बहुत महत्व बताया गया है इस दिन जो भी आप दान करते हैं उसका आपको कई गुणा लाभ मिलता है मान्यता यह भी है कि आप जो कुछ इस दिन दान करते हैं वह आपके लिए स्वर्ग में सरक्षित रहता है जो मृत्यु लोक त्यागने के बाद स्वर्ग में आपको प्राप्त होता है

नदियों और सरोवरों में स्नान करने का महत्व

शास्त्रों में वर्णित है कि कार्तिक पुर्णिमा के दिन पवित्र नदी व सरोवर एवं धर्म स्थान में जैसे, गंगा, यमुना, गोदावरी, नर्मदा, गंडक, कुरूक्षेत्र, अयोध्या, काशी में स्नान करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है महर्षि अंगिरा ने स्नान के प्रसंग में लिखा है कि यदि स्नान में कुशा और दान करते समय हाथ में जल व जप करते समय संख्या का संकल्प नहीं किया जाए तो कर्म फल की प्राप्ति नहीं होती है शास्त्र के नियमों का पालन करते हुए इस दिन स्नान करते समय पहले हाथ पैर धो लें फिर आचमन करके हाथ में कुशा लेकर स्नान करें, इसी प्रकार दान देते समय हाथ में जल लेकर दान करें आप यज्ञ और जप कर रहे हैं तो पहले संख्या का संकल्प कर लें फिर जप और यज्ञादि कर्म करें।

गुरु नानक देव का है प्रकाश पर्व  

कार्तिक पूर्णिमा का दिन सिख सम्प्रदाय के लोगों के लिए भी काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि इस दिन सिख सम्प्रदाय के संस्थापक गुरू नानक देव का जन्म हुआ था सिख सम्प्रदाय को मानने वाले सुबह स्नान कर गुरूद्वारों में जाकर गुरवाणी सुनते हैं और गुरु नानक जी के बताये रास्ते पर चलने की सौगंध लेते हैं।

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News : Three options for four year UG course in DBRAU, Agra#Agra

आगरालीक्स…Agra News : आगरा के आंबेडकर विवि में तीन तरह से स्नातक,...

बिगलीक्स

Agra News : Cloudy Sky & Rain forecast today in Agra#Agra

आगरालीक्स …Agra News : आगरा में दिन का तापमान 35 डिग्री तक...

बिगलीक्स

Agra News : Three died in road accident, Pregnant & four other injured#Agra

आगरालीक्स…Agra News : आगरा में सड़क हादसे में तीन की मौत, गर्भवती...

बिगलीक्स

Video News : ATS, Agra Unit arrest 45 year old Ravindra Kumar for leaking information to Pak ISI agent Neha, Honeytrap#Lucknow

लखनऊलीक्स,.. वीडियो न्यूज,.. आगरा से पाकिस्तान की आईएसआई एजेंट नेहा से दोस्ती...

error: Content is protected !!