आगरालीक्स…आगरा में होने लगा सर्दी का अहसास. न्यूनतम और अधिकतम तापमान में आई गिरावट. जानिए आज कितना रहा तापमान
नवंबर माह में पहली बार आगरा में आज सर्दी का थोड़ा बहुत अहसास हुआ है. सुबह के समय और शाम होने के बाद सर्दी महसूस की गई. हालांकि आज भी दिन में तेज धूप निकली लेकिन इसके बाद भी न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है.
आईएमडी के अनुसार बुधवार को आगरा का अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस रहा. न्यूनतम तापमान अभी भी सामान्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस अधिक है.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 13/11/24) 30.6
Departure from Normal(oC) 0.7
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 13/11/24) 16.6
Departure from Normal(oC) 3.4