नईदिल्लीलीक्स….केंद्र सरकार ने दिल्ली के सराय कालेखां आईएसबीटी चौक का नाम बदला। अब बिरसा मुंडा चौक के नाम से जाना जाएगा।
भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर घोषणा
स्वतंत्रता सेनानी और जननायक भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर यह जानकारी केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दी।
आईएसबीटी चौक पर स्थापित होगी प्रतिमा
इस मौके पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि आईएसबीटी बस स्टैंड के पास जो बड़ा चौक है, उसका नाम भगवान बिरसा मुंडा के नाम पर रखा जाता है. ताकि न सिर्फ दिल्ली के नागरिक बल्कि पूरे देश के लोग इस प्रतिमा का दर्शन करेंगे और उनके नाम से हम जीवन भर प्रेरणा ले सकेंगे। उल्लेखनीय है कि सूफी संत कालेखां के नाम पर यह क्षेत्र सराय कालेखां कहलाता है।