आगरालीक्स …Agra News : आगरा में छह दिन में 720 किलो सोने के ब्रेड बिस्कुट के साथ ही ज्वैलरी की बिक्री। 5 बिलियन यानी पांच अरब से ज्यादा का कारोबार।
आम बजट 2024—25 में आयात शुल्क नौ फीसदी होने के बाद सोने के रेट में गिरावट आई इसके साथ ही नंबर दो का आना भी कम हो गया। अब बैंक से ही सोना लिया जा रहा है। वहीं, वैश्विक स्तर पर चल रही अशांति, शेयर बाजार में उतार चढ़ाव को देखते हुए लोग निवेश के लिए सोने पर भरोसा जता रहे हैं। इससे सोने की मांग के साथ ही रेट भी बढ़ने लगा है।
सोने के ब्रेड और बिस्कुट की भी बंपर बिक्री
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पिछले छह दिनों में सोने के ब्रेड और बिस्कुट के साथ ही ज्वैलरी की बंपन बिक्री हुई। इसके चलते 10 ग्राम सोने पर हाजिर का प्रीमियम 2500 रुपये रहा और एक किलो चांदी पर भी प्रीमियम 2600 रुपये तक रहा।