रांचीलीक्स… स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा के प्रपौत्र मंगल मुंडा का आज तड़के निधन। वह एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। पीएम ने जताया शोक।
सड़क हादसे में सिर और चेहरे पर आई थी गंभीर चोट
महान स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा के प्रपौत्र मंगल मुंडा को एक सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद रांची के रिम्स में भर्ती कराया गया था, उनके सिर और चेहरे पर गंभीर चोट आई थीं। मंगल मुंडा के घायल होने की खबर पर सीएम हेमंत सोरेन भी उन्हें अस्पताल देखने के लिए पहुंचे थे।
जनजातीय समाज की अपूर्णनीय क्षतिः पीएम मोदी
पीएम मोदी ने मंगल मुंडा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के वंशज मंगल मुंडा के निधन से अत्यंत दुख है, उनका जाना उनके परिवार के साथ झारखंड की जनजातीय समाज के लिए भी अपूर्णनीय क्षति है। ईश्वर उनके परिजनों को संबल प्रदान करे।