आगरालीक्स …Agra News : आगरा में कॉलोनी विकसित करने के लिए काट दिए हरे पेड़, बिल्डर सहित छह पर मुकदमा दर्ज। ( Agra News : 25 trees cut to develop Colony, FIR lodged against 6 #Agra )
अछनेरा से किरावली वाले मार्ग पर बिल्डर गंगाधर सिंह कुशवाहा कॉलोनी विकसित कर रहे थे, वन रेंजर किरावली अभिषेक चंद्र उपाध्याय के अनुसार, 28 नवंबर से पेड़ काटे जा रहे थे, बुलडोजर से पेड़ हटाए जा रहे थे, मजदूर कुल्हाड़ी से पेड़ काट रहे थे, सीमेंट की बाउंड्री खड़ी कर दी थी। इसकी जानकारी होते ही थाना अछनेरा में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
60 साल पुराने शीशम और नीम के पेड़ काटे
आरोप है कि कॉलोनी विकसित करने के लिए 60 साल पुराने शीशम, पीपल के साथ ही बेर सहित अन्य पेड़ काट दिए गए। कॉलोनी विकसित करने के लिए ना कोई एनओसी ली गई और ना ही नक्शा पास कराया गया।
इनके खिलाफ दर्ज किया गया मुकदमा
थाना अछनेरा में नगला लालदास निवासी राकेश, काका, लाल सिंह, गंगाधर सिंह कुशवाहा और भूपेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।