Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा Agra News: Chairperson of UP State Women Commission reviews crime against women schemes…#agranews
आगरा

Agra News: Chairperson of UP State Women Commission reviews crime against women schemes…#agranews

193

आगरालीक्स…आगरा सहित यूपी में महिलाओं के लिए चल रही हैं ये योजनाएं. लेकिन लाभार्थियों तक नहीं पहुंच पा रहा लाभ…राज्य ​महिला आयोग अध्यक्ष ने अधिकारियों को दिए निर्देश..

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डा. बबीता सिंह चौहान द्वारा नवीन सर्किट हाउस सभागार में महिला उत्पीड़न की रोकथाम एंव पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलानें के लिये महिला जनसुनवाई की गई तथा सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों के साथ शासन द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। अध्यक्ष द्वारा सर्वप्रथम विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा की गई। बैठक में जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा वर्तमान में संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी ली गई, जिसमें पति के मृत्यु उपरांत निराश्रित महिला पेंशन, वन स्टाप सेन्टर, महिला शक्ति केन्द्र, रानी लक्ष्मी बाई बाल एवं महिला सम्मान कोष आदि अध्यक्ष द्वारा निर्देशित किया गया कि सरकार द्वारा पर्याप्त योजनायें संचालित की जा रही हैं, लेकिन सरकारी योजनाओं का लाभ धरातल पर लाभार्थियों तक नहीं पहुंच पा रहा है। उन्होंने सभी पात्र लाभार्थियों को चिन्हित कर योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए।

बैठक में समाज कल्याण विभाग की समीक्षा में बताया गया कि जनपद में माह नवम्बर में 499 सामुहिक विवाह सम्पन्न हुए हैं। बैठक में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में जननी सुरक्षा योजना के अन्तर्गत सभी भुगतान 48 घण्टे में किये जाने तथा मौके पर ही लाभार्थी के बैंक खाता खोले जाने हेतु निर्देशित किया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओं हेतु मुफ्त में अल्ट्रासाउण्ड की सुविधा प्रदान की जाती है, गर्भवती मां स्वास्थ्य विभाग से वाउचर प्राप्त कर विभाग से अनुबन्धित किसी भी अस्पताल में अल्ट्रासाउण्ड करा सकती हैं, अध्यक्ष द्वारा उपरोक्त योजना का वृहद स्तर पर प्रचार-प्रसार कराये जाने के निर्देश के साथ सभी गर्भवति मां व पूर्ण टीकाकरण के निर्देश दिए गये।

बैठक में पीएम मातृत्व बंदना योजना की समीक्षा में बताया गया कि उक्त योजना स्वास्थ्य विभाग से आईसीडीएस को स्थान्तरित की गई है, जिससे पोर्टल पर आवेदन अपलोड नहीं हो पा रहे हैं, जिस पर अध्यक्ष महोदया द्वारा उच्च स्तर पर वार्ता कर पात्र लाभार्थियों को लाभ दिलाये जाने के निर्देश दिए। अध्यक्ष द्वारा माध्यमिक व बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा की गई तथा विद्यालयों में शौचालय की उपलब्धता, साफ-सफाई, सेनेटरी पैड, छात्राओं की सुरक्षा की स्थिति के बारे में जानकारी ली गई, जिसमें बताया गया कि माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा रानी लक्ष्मी बाई आत्म रक्षा प्रशिक्षण हेतु ब्लॉकवाइज प्रशिक्षकों की नियुक्ति की गई है तथा जल्द ही प्रशिक्षण प्रारम्भ किया जायेगा।

माध्यमिक विद्यालयों में अध्यक्ष द्वारा छात्रावासों की उपलब्धता की जानकारी ली गई, जिसमें बताया गया कि राजकीय विद्यालयों में 03 छात्रावास हैं, अध्यक्ष महोदया द्वारा माध्यमिक विद्यालयों में नये छात्रावास बनाने हेतु सर्वे करने तथा सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, जिससे की जनपद में नये छात्रावासों के निर्माण का प्रस्ताव शासन को प्रेषित किया जा सके। उन्होंने सभी स्कूलों में शौचालयों की साफ-सफाई, सेनेटरी पैड मशीन लगाये जाने तथा इस कार्य में सामाजिक संगठनों की मदद किये जाने के निर्देश दिए। बैठक में पंचायती राज विभाग की समीक्षा में सामुदायिक शौचालयों के कार्यशील न होने तथा उन पर ताला लगाये जाने की शिकायत पर निर्देशित किया कि वहां तैनात ऐसे केयर टेकर जो सामुदायिक शौचालयों को बंद रखते हैं, उनके विरूद्ध कड़ी कार्यवाही कर अवगत कराने के निर्देश दिए, बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित मिड-डे-मील व आंगनबाड़ी केन्द्रों पर सभी बच्चों व महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण पोषाहार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

बैठक के बाद अध्यक्ष द्वारा महिला उत्पीड़न से संबंधित जनसुनवाई की गई, जिसमें 70 महिलाओं द्वारा अपने प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए, अध्यक्ष द्वारा सुनवाई के समय मौजूद एसीपी सुकन्या शर्मा को मौके पर निर्देशित किया तथा संबंधित थानों को निस्तारण हेतु प्रार्थना पत्र प्रेषित कर जल्द से जल्द उन पर निस्तारण की कार्यवाही कर अवगत कराये जाने के कड़े निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त जो मामले भूमि विवाद से संबंधित थे, उनके लिए एसडीएम सदर को प्रेषित करने के लिए निर्देशित किया गया, अन्य प्रकार के मामले संबंधित विभाग के अधिकारी को प्रेषित किए गए और सभी को निर्देश दिया के प्रकरणों पर जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए और गुणवत्तापूर्ण उसका निस्तारण किया जाए, इसमें किसी प्रकार की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जनसुनवाई के समय एसीपी सुकन्या शर्मा, एसीएम प्रथम रतन वर्मा, सीएमओ अरूण श्रीवास्तव, जिला समाज कल्याण अधिकारी जीआर प्रजापति, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी ज्ञान देवी, महिला थानाध्यक्ष, खण्ड शिक्षा अधकारी नगर सुमित कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला प्रोबेशन अधिकारी अजय पाल सिंह सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Metro: Preparations for high-speed trial from Mankameshwar to ISBT in full swing…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में मेट्रो ट्रेन का मनकामेश्वर से आईएसबीटी तक होगा हाईस्पीड में...

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

error: Content is protected !!