आगरालीक्स..Agra News : आगरा में लोक अदालत का आयोजन 14 दिसंबर को। एक ही जगह वादों का होगा निरस्तारण
अपर जिला जज, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डॉ. दिव्यानंद द्विवेदी के अनुसार, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली व उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के दिशानिर्देशानुसार जनपद न्यायाधीश विवेक संगल के मार्गदर्शन में जनपद आगरा में दिनांक 14 दिसंबर को को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। ( Agra News : Rastriya Lok Adalat on 14th December in Agra #Agra)
यह दिशा निर्देश दिया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में आधिकादिक वादों के निस्तारण किए जाने के लिए वादों को चिन्हित करें। साथ ही यह भी निर्देशित किया गया कि वादकारियों को राष्ट्रीय लोक अदालत का अधिक से अधिक लाभ दिए जाने के लिए दोनों पक्षों के साथ बैठक करें, जिससे अधिक से अधिक वादों का निस्तारण कराया जा सके। साथ ही यह भी समझाएं कि समझौते से किए हुए वाद के निस्तारण में किसी भी पक्ष की हर व जीत नहीं होती है। इसमें दोनों ही पक्ष की जीत होती है। इसमें दोनों ही पक्ष का निर्णय सर्वोपरि होता है।
इसके अतिरिक्त डॉ. दिव्यानंद द्विवेदी, अपर जिला जज, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आगरा के ने आगरा प्रशासन से यह अपील की गई है कि वादकारियो को राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक लाभ दिए जाने का प्रयास करें।