नईदिल्लीलीक्स…संसद भवन पर हुए आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को आज पीएम मोदी सहित राजनीतिक दलों ने दी श्रद्धांजलि।
संसद पर वर्ष 2001 में हुआ था आतंकवादी हमला

संसद भवन पर 13 दिसंबर 2001 को आतंकवादी हमला हुआ था, जिसे संसद भवन पर तैनात जवानों ने अपना बलिदान देकर विफल कर दिया।
जांबाज जवानों के बलिदान को किया याद
संसद के शीतकाल सत्र के दौरान आज पीएम मोदी सहित सभी सत्ता और विपक्ष के नेताओं ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी।