Sunday , 25 October 2026
Home आगरा Agra News: The name of the new national president of All India Tyagi Brahmin Mahasabha was approved…#agranews
आगरा

Agra News: The name of the new national president of All India Tyagi Brahmin Mahasabha was approved…#agranews

493

आगरालीक्स…आगरा में अखिल भारतीय त्यागी ब्राह्मण महासभा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम पर लगी मुहर. शनिवार को सार्वजनिक होगा नाम…छह राज्यों के 300 पदाधिका​री हुए शामिल

अखिल भारतीय गालव पूर्व त्यागी ब्राह्मण महासभा के 46वें राष्ट्रीय अधिवेशन का आज ग्वालियर रोड स्थित सामुदायिक त्यागी भवन मे आयोजन होने जा रहा है। जिससे पूर्व शुक्रवार को राष्ट्रीय पदाधिकारियो ने बैठक आयोजित कर महासभा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम पर मोहर लगाई। जिसके नाम की आज राष्ट्रीय अधिवेशन में विधिवत घोषणा की जाएगी।

महासभा वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र त्यागी ने बताया कि वार्षिक बैठक में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड, राजस्थान आदि राज्यों के 300 से अधिक पदाधिकारी और सदस्यों ने भाग लिया। जिसमें नए राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चयन हेतु कई उम्मीदवारों के प्रस्ताव लिए गए। जिस पर बैठक में गहनता से चर्चा की गई। काफी मंथन के बाद बैठक में नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम पर मोहर लगाई गई। जिसका विधिवत घोषणा शनिवार को होने वाले महासभा 46वे अधिवेशन में किया जाएगा।

इन प्रमुख मुद्दों पर हुई चर्चा
डॉ. धर्मेंद्र त्यागी ने बताया कि महासभा की बैठक में विशेष प्रतिनिधियों ने कई प्रमुख सामाजिक बिंदुओं पर भी चर्चा की। जिसमें समाज में व्याप्त कुरोतियों का समाधान, सामाजिक एकता और युवा की समाज में उपयोगिता प्रमुख मुद्दा रही। जिसमें चर्चा के बाद निर्णय किया गया कि सभी मुद्दों पर महासभा को अपने आगामी सत्र में प्रमुखता के साथ कार्य करना है और समाज के लिए अभिशाप बनते जा रहे मुद्दों को जड़ से समाप्त करना है।

यह रहे उपस्थित
बैठक मे मुख्य रूप से महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एलएन त्यागी ग्वालियर , वरिष्ठ उपाध्यक्ष बहादुर सिंह त्यागी, डॉ. धर्मेंद्र त्यागी, उमेश शर्मा सिहोर, महामंत्री बबलू त्यागी भिंड, रामबाबू मुखिया धौलपुर, महेश शर्मा आगरा, महासभा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जेपी त्यागी आगरा, चतुर नारायण शर्मा भोपाल, विनोद त्यागी धौलपुर, महासभा आगरा महानगर अध्यक्ष विजय त्यागी, युवा प्रदेश अध्यक्ष अशोक पचोरी, जितेंद्र त्यागी, आदिम सिंह त्यागी, नरेश त्यागी, महावीर त्यागी, एम. प्रकाश त्यागी, सुधाकर त्यागी, गिरीश त्यागी, विजेंद्र त्यागी, बनवारी लाल त्यागी, रामेश्वर त्यागी, अजय त्यागी, छेदीलाल त्यागी, शंभूनाथ त्यागी, हरीशंकर त्यागी, उदयभान त्यागी, राधेश्याम त्यागी, शिवचरन त्यागी, मावेश त्यागी, भीकम त्यागी सहित समस्त महासभा के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Agra News: Help Desk and Holding areas set up at Agra Cantt and Mathura Junction for PET Exam 2026 …#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पीईटी परीक्षा के लिए आने वाले परीक्षार्थियों के लिए रेलवे...

आगरा

Agra News: Cultural Week Finale Celebrated at St. Anthony’s Academy…#agranews

आगरालीक्स...सेंट एंथोनीज़ एकेडमी में मनाया कल्चरल वीक फिनाले. छात्रों को भारतीय त्योहारों,...

आगरा

Agra News: Re-polling will be held on October 26 at three booths in the Agra Division Teachers’ Constituency…#agranews

आगरालीक्स…आगरा खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के तीन बूथों पर 26 अक्टूबर को...

आगरा

Agra News: Major action ahead of the festival: 273 packets of makhana seized; 12 samples sent for testing…#agranews

आगरालीक्स..आगरा में त्योहार से पहले बड़ी कार्रवाई 273 पैकेट मखाना किए सीज....

error: Content is protected !!