नईदिल्लीलीक्स…किसानों का आंदोलन आज उग्र हो गया। शंभू बार्डर दिल्ली कूच को अड़े किसानों को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। पानी की बौछार।
किसानों के जत्थे पर पानी की तेज बौछार की गई

शंभू बार्डर आज एक बार फिर गरमा गया। किसानों का एक जत्था आज दिल्ली जाने के लिए अड़ गया। किसानों को रोकने का प्रयास किया गया तो मामला और बढ़ गया। पुलिस ने किसानों का दिल्ली कूच रोकने के लिए उनपर पानी की बौछार करने के साथ आंसू गैस के गोले छोड़े हैं।
हरियाणा के अंबाला में इंटरनेट, मोबाइल बंद
इस बीच हरियाणा सरकार ने सार्वजनिक शांति बनाए रखने के लिए अंबाला जिले के एक दर्जन गांवों में मोबाइल, इंटरनेट और एसएमएस सेवा को बंद कर दिया है।