Sunday , 25 October 2026
Home आगरा Agra News: In Agra, there was a grand Kalash Yatra for Shriram Katha…#agranews
आगरा

Agra News: In Agra, there was a grand Kalash Yatra for Shriram Katha…#agranews

302

आगरालीक्स…आगरा में राम नाम की भक्ति ओढे कलश यात्रा में उमड़ा सैकड़ों श्रद्धालुओं का सैलाब. कोठी मीना बाजार में कल से संत श्रीविजय कौशल जी महाराज कहेंगे श्रीराम कथा

सिर पर मंगल कलश और मुख पर सियाराम के जयकारे। भक्ति और श्रद्धा की उमंग व उत्साह के साथ श्रीराम कथा के उत्सव के लिए आज कलश यात्रा सैकड़ों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। जयपुर हाउस चिन्ताहरण मंदिर से बैंड बाजों संग धूमधाम से कलश यात्रा का शुभारम्भ हुआ। संत श्री विजय कौशल की प्रतिमा रथ में विराजमान थी और मस्तक पर बारी बारी से श्रीमद्रामायण का धारण किए श्रद्धालु। वहीं पीत पीताम्बर वस्त्र में सजी धजी महिलाओं के सिर पर पीत चुमरी, श्रीफल और पुष्पों से सुसज्जित मंगल कलश।

मंगलमय परिवार द्वारा 15 दिसम्बर से सीता धाम (कोठी मीना बाजार) में श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी कलश यात्रा में आज भक्तिमय स्वरलहरियों से गूंजते स्वरों के बीत कोई भक्त ऐसा नजर नहीं आया जो सियाराम की भक्ति के रमग में झूमता न दिखा। कुछ श्रद्धालु तो अपने लड्डू गोपाल को कलश यात्रा में सजा धजा कर मस्तक पर विराजमान कर झूमते नाचते पहुंचे। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया गया। नाजते गाते सियाराम और वीर बजरंगी के उद्घोष लगाते कलश यात्रा क्षेत्र में भ्रमण करते हुए कथा स्थल सीता धाम (कोठी मीना बाजार) पहुंची। जहां सभी कलशों को विधि विधान के साथ स्थापित किया गया।

मंगलमय परिवार के महामंत्री राकेश अग्रवाल ने बताया कि 15-22 दिसम्बर तक प्रतिदिन दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक श्रीराम कथा संत श्री विजय कौशल जी महाराज के मुखारबिन्द से कहीं जाएगी। कथा से पूर्व प्रतिदिन हनुमान चालीसा का संगीतमय पाठ किया जाएगा। पंडाल में लगभग पांच हजार श्रद्धालुओं के बैठने की व्यस्था की गई हैं। पार्किंग निशुल्क होगी।

इस अवसर पर मुख्य रूप से रेखा अग्रवाल, निकिता अग्रवाल, मधु, उषा गोयल, सुनीता फतेहपुरिया, ज्योति, सिंघम, ऋतु मित्तल, नीलू अग्रवाल, रेखा वर्मा, वंदना अग्रवाल, खुशबू, मंगलमय परिवार के अध्यक्ष घनश्यामदास अग्रवाल, कोषाध्यक्ष महावीर मंगल, मुख्य यजमान सलिल गोयल, निखिल गर्ग, मुरारी प्रसाद अग्रवाल, गौरव बंसल, हेमन्त भोजवानी, ओपी गोयल, प्रशांत मित्तल, पीके भाई, मयंक अग्रवाल, उमेश शर्मा, कृष्ण कुमार शर्मा, अशोक गर्ग, मुन्नालाल बंसल, विजय गोयल, सरजू बंसल, मुकेश नेचुरल आदि उपस्थित थे।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Agra News: Help Desk and Holding areas set up at Agra Cantt and Mathura Junction for PET Exam 2026 …#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पीईटी परीक्षा के लिए आने वाले परीक्षार्थियों के लिए रेलवे...

आगरा

Agra News: Cultural Week Finale Celebrated at St. Anthony’s Academy…#agranews

आगरालीक्स...सेंट एंथोनीज़ एकेडमी में मनाया कल्चरल वीक फिनाले. छात्रों को भारतीय त्योहारों,...

आगरा

Agra News: Re-polling will be held on October 26 at three booths in the Agra Division Teachers’ Constituency…#agranews

आगरालीक्स…आगरा खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के तीन बूथों पर 26 अक्टूबर को...

आगरा

Agra News: Major action ahead of the festival: 273 packets of makhana seized; 12 samples sent for testing…#agranews

आगरालीक्स..आगरा में त्योहार से पहले बड़ी कार्रवाई 273 पैकेट मखाना किए सीज....

error: Content is protected !!