आगरालीक्स…आगरा में युवक की मौत. घरवाले बोले—दोस्त बुलाकर ले गए और मार डाला…
आगरा के थाना मलपुरा स्थित धनौली में एक युवक की मौत का मामला सामने आया है. परिजनों ने उसके साथियों पर पीट—पीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है. युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.
घटना के अनुसार धनौली के लक्ष्मणपुरी में 25 साल का मोनू पुत्र बनवारीलाल रहता था. परिजनों ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार दोपहर कुछ युवक मोनू को अपने साथ लेकर गए थे. रास्ते में उनहोंने मोनू से रुपये की मांग की लेकिन रुपये न देने पर विवाद हो गया. आरोप है कि इसके बाद साथियों ने कौशल्या गार्डन के पास ईंट से प्रहार कर मोनू पर हमला कर दिया. इसके बाद घायल मोनू को तिरपाल से ढंककर फरार हो गया. इसकी सूचना पर वह वहां पहुंचे. लहूलुहान मोनू को लेकर अस्पताल गए लेकिन यहां से एसएन भेज दिया गया जहां उसकी मौत हो गई. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. मामले की जांच की जा रही है.