Monday , 26 October 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra News: Kanpur’s ACP Mohsin Khan was also in controversy during his deployment in Agra…#agranews
टॉप न्यूज़

Agra News: Kanpur’s ACP Mohsin Khan was also in controversy during his deployment in Agra…#agranews

457

आगरालीक्स…कानपुर में आईआईटी छात्रा के साथ दुष्कर्म के आरोपी एसीपी मोहसिन आगरा में भी रहे थे विवादों में. सीओ ताज सुरक्षा पद से हटाए गए थे यहां…जानें क्या है विवाद

कानपुर में इस समय आईआईटी छात्रा के साथ रेप कांड इस समय पूरे यूपी में चर्चा पर है. इस रेप कांड का आरोपी एसीपी मोहसिन हैं जो कि पहले आगरा में भी तैनात रहे चुके हैं. आगरा मं भी इनके ऊपर विवादों से काफी नाता रहा. इन पर कमीशनरखोरी के ऐसे आरोप लगे कि शिकायत के बाद इन्हें सीओ ताज सुरक्षा पद से हटा दिया गया था.

आईआईटी छात्रा ने लगाए हैं शारीरिक शोषण के आरोप
कानपुर के एसीपी साइबर क्राइम व कलक्टरगंज मोहमद मोहसिन खान पर आईआईसी से पीएचडी कर रही एक छात्रा ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है. इस मामले में कल्याणपुर थाने में केस दर्ज किया गया है. एसीपी मोहसिन के साथ ये विवाद कोई नया नहीं है. कानपुर से पहले वह आगरा में सीओ ताज सुरक्षा के पद पर तैनात थे और आगरा में भी इन पर कई गंभीर आरोप लग चुके हैं.

कमीशनखोरी का लगा था आरोप
आगरा में सीओ ताज सुरक्षा के पद पर तैनात रह चुके मोहसिन खान की जिम्मेदारी विदेशी पर्यटकों को खरीदारी कराने, घुमाने और उनकी सुरक्षा की थी लेकिन इन पर आरोप था कि ये विदेशी पर्यटकों से दोसती कर उन्हें खरीदारी के लिए ऐसी दुकान पर ले जाते थे जहां इनका कमीशन सेट था. दुकानदार से विवाद के बाद इनकी शिकायत तत्कालीन एसएसपी से हुई थी जांच में कोई दुकानदार सीओ के खिलाफ जाने को तैयार नहीं हुआ जिसके बाद मोहसिन को ताज सुरक्षा से हटा दिया गया था.

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Divine darshan at Agra’s Premnidhi Temple and Khatu Shyam Temple on Sharad Purnima…#agranews

आगरालीक्स…शरद पूर्णिमा पर आगरा के प्रेमनिधि मंदिर में महारास के भाव में...

टॉप न्यूज़

Agra News: Kshatriyas roar in Agra; slogans raised demanding the withdrawal of the ‘draconian law’ and a rollback of UGC policies…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में गरजे क्षत्रिय. काला कानून वापस लेने, UGC रोलबैक के लगे...

टॉप न्यूज़

Agra News: Public holiday in UP, including Agra, on October 26 for Valmiki Jayanti…#agranews

आगरालीक्स…आगरा सहित यूपी में 26 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश. सोमवार को बंद...

टॉप न्यूज़

Agra News: Enthusiasm abounds at the first promo run for the Agra Taj Half Marathon…#agranews

आगरालीक्स…आगरा ताज हाफ मैराथन की पहली प्रोमो रन में उमड़ा उत्साह, 1500...

error: Content is protected !!