आगरालीक्स…Agra News : आगरा में सिटी बसों की हड़ताल, भगवान टॉकीज पर सिटी बस नहीं पहुंची,लोग परेशान। ( Agra News : E City Bus service stop in Agra, Driver on strike#Agra )
आगरा में इलेक्ट्रिक सिटी बस का संचालन किया जाता है। सिटी बस का डिपो फाउंड्री नगर में हैं। सुबह फाउंड्री नगर डिपो से बस भगवान टॉकीज पहुंचती हैं, एमजी रोड सहित अन्य मार्ग पर सिटी बस सुबह से ही शुरू हो जाती हैं। मगर, मंगलवार को सुबह 10 बजे तक भगवान टॉकीज चौराहे पर सिटी बस नहीं पहुंची।
वेतन में देरी पर की हड़ताल
सुबह सिटी बस के संचालकों ने वेतन में देरी के साथ ही पीएफ जमा करने के मामले को लेकर हड़ताल कर दी। डिपो से बस नहीं निकलने दी, इससे पहले भी सिटी बस चालक हड़ताल कर चुके हैं। भगवान टॉकीज के साथ ही हरीपर्वत सहित अन्य चौराहों पर लोगों की भीड़ लगने लगी है।
आटो और ई रिक्शा से जा रहे लोग
सिटी बस न चलने पर लोगों को आटो और ई रिक्शा से जाना पड़ रहा है, लोग परेशान हैं।