Monday , 19 October 2026
Home आगरा Agra News: Four died in an accident on Yamuna Expressway in Agra…#agranews
आगरा

Agra News: Four died in an accident on Yamuna Expressway in Agra…#agranews

357

आगरालीक्स…आगरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर हुए एक्सीडेंट में चार की मौत. चारों मृतकों की हुई पहचान. एक्सीडेंट का कारण और होनी जानेंगे तो आप भी चौंक जाएंगे…

आगरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर आज सुबह हुए दर्दनाक एक्सीडेंट में चार युवकों की मौत हो गई जबकि एक कार सवार युवक घायल है जिसे रेनबो अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इधर चारों मृतकों की शिनाख्त कर ली गई है.

ये हैं मृतकों के नाम
कैंटर चालक कुलदीप कुमार पुत्र महेंद्र पाल निवासी सिकरौली कन्नौज
क्लीनर सचिन पुत्र साहूकार निवासी सविता नगर, टूंडला फिरोजााबद
कार चालक अनिल कुमार निवासी लोनी गाजियाबाद
कार चालक जितेंद्र निवासी बंगाली वेस्ट दिल्ली हैं.

घायल कार चालक आगरा के दयालबाग का रहने वाला है.

ऐसे हुई घटना
कैंटर चालक कुलदीप और क्लीनर सचिन सोमवार रात को गाड़ी लोड करके एक्सप्रेस वे से गाजियाबाद जा रहे थे. रात करीब डेढ़ बजे केंटर की किसी वाहन से टक्कर हो गई जिसें कैंटर चालक कुलदीप घायल हो गया और वह सीट पर ही फंस गया. हादसे के बाद क्लीनर सचिन किसी तरह गाड़ी में फंसे चालक कुलदीप को निकालने की कोशिश कर रहा था. उसी समय वहां से गुजर रही दो कार रुकीं. इसमें एक में अनिल और दूसरी में जितेंद्र था. दोनों भी कैंटर के चालक को बाहर निकालने की कोशिश में लग गए. वे तीनों उसे सहारा देकर एक्सप्रेस वे के एक साइड ले जा रहे थे कि तभी आगरा से नोएडा की तरफ जा रही कार ने चारों को अपनी चपेट में ले लिया और आगे जाकर पलट गई.

मौके पर ही हुई मौत
हादसे में कैंटर चालक, क्लीनर और दोनों कार सवारों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि इनको टक्कर मारने वाली कार में सवार युवक घायल हो गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है.

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Agra News: Body of 4-year-old girl, who had gone missing from a Devi pandal, found in a well…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में देवी पंडाल से गायब हुई 4 साल की बच्ची का...

आगरा

Agra News: Several episodes were poignantly staged during the Shri Manakameshwar Ramlila in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की श्री मनःकामेश्वर रामलीला में हनुमान-सुग्रीव मिलन, बाली वध, लंका दहन...

आगरा

Devotees in Agra immerse themselves in devotion to Goddess Siddhidatri in Kaveri Mandir, Kamla Nagar, Agra

आगरालीक्स…आगरा में मां सिद्धिदात्री की भक्ति में झूमे श्रद्धालु, कमला नगर के...

आगरा

Agra News: Know the correct direction for placing mirrors in your home according to Vastu

आगरालीक्स…घर में शीशा किस दिशा में लगाएं, अक्सर लोग हो जाते हैं...

error: Content is protected !!