Thursday , 4 June 2026
Home बिगलीक्स Agra News : The good news of the birth of Lord Jesus, echoed with the sound of midnight bells and gongs in the churches of Agra#Agra
बिगलीक्स

Agra News : The good news of the birth of Lord Jesus, echoed with the sound of midnight bells and gongs in the churches of Agra#Agra

373




आगरालीक्स …Agra News : आगरा के गिरजाघरों में मध्यरात्रि घंटों और घड़ियालों की ध्वनि के साथ प्रेम, दया, क्षमा का मार्ग दिखाने वाले प्रभु यीशू के जन्म का शुभ संदेश गूंज उठा। मिस्सा बलिदान चढ़ाया। ( Agra News : The good news of the birth of Lord Jesus, echoed with the sound of midnight bells and gongs in the churches of Agra)


प्रमुख गिरजाघरों में विशेष पूजा-अर्चना और प्रार्थनाओं का आयोजन किया गया। सेंट मैरी चर्च के प्रधान पुरोहित फादर जोसेफ डाबरे ने “मिस्सा बलिदान” चढ़ाया। उन्होंने बाइबिल से पाठ पढ़कर प्रभु यीशु के जन्म का संदेश सुनाया और उनके जीवन के महत्वपूर्ण पहलुओं को साझा किया। इस अवसर पर फादर जॉन और फादर मून भी उपस्थित रहे। करोल्स (धार्मिक गीत) गाए गए, भजनों का गायन हुआ और विशेष संदेश दिए गए।
प्रेम, दया, क्षमा का मार्ग दिखाया
आगरा के महाधर्माध्यक्ष डॉ. रफी अंजलि ने अपने संदेश में कहा, “क्रिसमस वह समय है जब ईश्वर ने अपने इकलौते पुत्र को मानव जाति के उद्धार के लिए इस धरती पर भेजा। प्रभु यीशु ने अपने बलिदान और शिक्षाओं से हमें प्रेम, दया, और क्षमा का मार्ग दिखाया।” उन्होंने यह भी जोड़ा कि प्रभु ईसा दीन-दुखियों और जरूरतमंदों के बीच निवास करते हैं, और उन्होंने हमें दूसरों के लिए जीने की प्रेरणा दी है। महागिरजाघर के फादर राजन दास ने भी उपस्थित भक्तों को क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि प्रभु यीशु ने हमें सच्चे प्रेम, सेवा और क्षमा का मार्ग दिखाया। इस अवसर पर गायन मंडली का नेतृत्व फादर शाजी ने संभाला। पूरे गिरजाघर को रोशनी और प्रभु यीशु के जन्म की झांकियों से सजाया गया।


सेंट मेरी चर्च को इस अवसर पर भव्य रूप से सजाया गया। प्रभु ईसा मसीह के जन्म की झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। मध्यरात्रि जागरण में बाइबिल पाठ, भजनों और प्रवचनों ने सभी उपस्थित लोगों को आध्यात्मिक रूप से समृद्ध किया।
इस अवसर पर देश और दुनिया में शांति, सद्भाव, और खुशहाली के लिए विशेष प्रार्थनाएं की गईं। पुरोहितों ने इस अवसर पर समाज के कमजोर और पीड़ित वर्गों की मदद करने और उनके जीवन में प्रकाश लाने का आह्वान किया।


क्रिश्चियन समाज सेवा सोसाइटी के अध्यक्ष डेनिस सिल्वेरा ने इस पावन अवसर पर सभी नगरवासियों को क्रिसमस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, “क्रिसमस केवल उत्सव नहीं है, यह समय है प्रेम, सेवा, और दया के मूल्य अपनाने का। यह पर्व हमें दूसरों के जीवन में खुशियां लाने और समाज में शांति और भाईचारे को बढ़ावा देने का अवसर देता है।”

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: FASTEST 51 ROBOTIC SURGERIES IN 60 DAYS by Dr. Shwetank Prakash

आगरालीक्स…Agra News: आगरा के वरिष्ठ रोबोटिक, लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. श्वेतांक प्रकाश ने...

बिगलीक्स

Fire break out in Hospital ICU in Muzaffarpur Bihar

मुजफ्फरपुरलीक्स वीडियो न्यूज दिल्ली के होटल के बाद बिहार के मुजफ्फरपुर के...

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra Police raid in hotel, 7 gambler arrested, Video

आगरालीक्स वीडियो न्यूज आगरा के होटल में कमरा नंबर 302 में पुलिस...

बिगलीक्स

Agra Live News: Rain forecast today in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में तीन दिन बादल छाने के साथ बारिश...

error: Content is protected !!