आगरालीक्स…भगवान बिरसा मुंडा राष्ट्रीय ताइक्वान्डो प्रतियोगिता झारखंड में आगरा के मास्टर पंकज शर्मा ने जीता स्वर्ण, डान ब्लैक बैल्ट धारक भी हैं पंकज
आगरा के अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वान्डो प्रशिक्षक एवं दक्षिण कोरिया से 5वीं डान ब्लैक बैल्ट धारक मास्टर पंकज शर्मा ने एक बार फिर आगरा को गौरवान्वित किया है।
ज़िला ताइक्वान्डो संघ, आगरा अध्यक्ष डॉ एमसी शर्मा की सूचनानुसार ताइक्वान्डो फेडरेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा रांची (झारखंड) के हरिवंश ताना भगत इंडोर स्टेडियम, खेलगाँव में 27 से 29 दिसम्बर 2024 तक तृतीय भगवान बिरसा मुंडा राष्ट्रीय ताइक्वान्डो प्रतियोगिता आयोजित हो रही है। इसमें सब जूनियर, कैडेट, जूनियर एवं सीनियर बालक एवं बालिका फाइट एवं पूमसे स्पर्धा में खेली जा रही है।
प्रतियोगिता में आगरा के अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वान्डो प्रशिक्षक एवं दक्षिण कोरिया से 5वीं डान ब्लैक बैल्ट धारक मास्टर पंकज शर्मा ने सीनियर वर्ग पूमसे ताइक्वान्डो स्पर्धा में पूमसे व्यक्तिगत स्पर्धा में उत्तर प्रदेश की ओर से प्रतिभाग करते हुए शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीता है।