आगरालीक्स…नये साल पर बल्केश्वर मंदिर में होगी महादेव की भस्म आरती. जानिए कितने बजे खुलेंगे पट और आरती का समय
बल्केश्वर नाथ महादेव मंदिर में नव वर्ष का स्वागत इस बार विशेष अनुष्ठान के साथ होगा। आगरा का महाकाल मानते हुए बल्केश्वर महादेव की महाआरती विशेष प्रकार की भस्म से होगी। इसकी तैयारी कर ली गई हैं, वहीं मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। महंत श्री कपिल नागर जी के अनुसार एक जनवरी को मंदिर के पट प्रातः 6.15 बजे खुलेंगे। उसके बाद भस्म आरती की जाएगी। जिसके लिए श्रद्धालु अपने-अपने घरों से घंटे, घड़ियाल, शंख आदि लेकर आएंगे।
आरती के बाद जलाधारी से जलाभिषेक शुरू होगा, जो प्रातः 8 बजे तक कराया जाएगा।
महंत जी के अनुसार नव वर्ष के पहले सोमवार, 6 जनवरी को विशेष महाभोग लगाया जाएगा, जिसे भाव भर् यो महाभोग नाम दिया गया है। इसे भाव भर् यो महाभोग को श्रद्धालु जितना भी, जैसा भी, जिसमें भी भोग लाएंगे, वह महाभोग के रूप में अर्पित किया जाएगा। यह भोग दोपहर 12 बजे तक श्रद्धालुओं को लाना होगा। उसके बाद संध्या आरती होगी।