आगरालीक्स…Agra News : नए साल मनाने लखनऊ के होटल में ठहरे आगरा के युवक ने मां, बहन सहित पांच की हत्या की। वीडियो। ( Agra News Video : Man killed Mother & 4 sister in Hotel in Lucknow#Agra )
आगरा के इस्लाम नगर, टेढ़ी बगिया यमुना पार कारहने वाला अरशद अपनी मां आस्मा के साथ ही नौ साल की बहन आलिया, 16 साल की अक्सा, आठ साल की रहमीन और 19 साल की अल्शिया के साथ लखनऊ गए थे। लखनऊ के थाना नाका क्षेत्र के होटल शरणजीत में अरशद अपने परिवार के साथ ठहरे थे।
मां सहित पांच की हत्या
बुधवार सुबह होटल द्वारा पुलिस को सूचना दी गई, होटल में कमरे में आस्मा, आलिया, अक्सा, रहमीन और अल्शिया के शव पड़े हुए थे। डीसीपी रवीना का कहना है कि हत्यारोपी अरशद को अरेस्ट कर लिया है वह मौके से भाग गया था। खून से लथपथ शव देख लोगों की रूह कांप उठी।