Friday , 4 September 2026
Home आगरा Agra News: 350 people will go to Vaishnodevi with Akhand Jyot for Devi Jagran and Bhandara…#agranews
आगरा

Agra News: 350 people will go to Vaishnodevi with Akhand Jyot for Devi Jagran and Bhandara…#agranews

647

आगरालीक्स…आगरा से करीब 350 लोग एकसाथ शुक्रवार को वैष्णो देवी जा रहे हैं. अखंड ज्योत के साथ कटरा में 4 जनवरी को होगा देवी जागरण और 6 जनवरी को भंडारा

आगरा के भक्तजन मां वाष्णों देवी की शरण में भक्तिभाव के साथ देवी जागरण भण्डारे के आयोजन के लिए अखण्ड ज्योत के साथ 3 जनवरी को दोपहर 3 बजे टूंडला रेलवे स्टेशन से रवाना होंगे। लगभग 350 भक्तजन मातारानी के जयकारों संग वैष्णों देवी मंदिर, कटरा में हवन व भण्डारे का भी आयोजन करेंगे। इसके लिए आज प्रातः बेलनगंज से आस्था भक्ति मण्डल के सदस्यों द्वारा वैष्णों देवी मंदिर में भण्डारे के लिए ट्रक रवाना किया गया।

मां वैष्णों देवी की शरण में 21वां देवी जागरण, भजन संध्या व भण्डारे के आयोजन के लिए आस्था भक्ति मण्डल द्वारा भक्तिभाव के साथ तैयारियां चल रही हैं। यह जानकारी आजहोटल आशादीप में आयोजित आमंत्रण पत्र विमोचन में दी गई। कार्यक्रम की जानकारी संस्थापक राजू भगत, अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, राकेश अग्रवाल ने दी। बताया कि आस्था भक्ति मण्डल बेलनगंज द्वारा 3 जनवरी को यात्रा रवाना होगी। 4 जनवरी को वैष्णों देवी कटरा चौक पर रात 8 बजे देवी जागरण आयोजित किया जाएगा। 6 जनवरी को कटरा चौक पर ही सुबह 11 बजे भण्डारा व हवन का आयोजन होगा।

भजन संध्या में इंडियन आइडियल फेम सुमित सैनी संग कानपुर के जीत अलबेला, गिरजेश मुद्गल, रोहित जादौन, ममता भारती अपने भक्तिमय सुरों से भक्ति के रंग बिखेरेंगे। 3 जनवरी को लगभग 350 भक्तजन मां वैष्णों देवी, कटरा के लिए रवाना होंगे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 4th September 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

‘Balkrishna’ Fancy Dress Competition Held at Shyamalal Saraswati Vidya Mandir

आगरालीक्स….आगरा में 50 बालकृष्ण ने अपनी लीलाओं का किया अनूठा प्रदर्शन. श्यामलाल...

आगरा

Agra News: Janmashtami fair held at Shri Babu Lal Goyal Saraswati Vidya Mandir, Agra

आगरालीक्स…आगरा के श्री बाबू लाल गोयल सरस्वती विद्या मन्दिर में लगा जन्माष्टमी...

आगरा

Agra News: New Executive Committee of Agra’s Shri Kshetra Bajaja Committee…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी की नई कार्यकारिणी. अनिल जिंदल फिर...

error: Content is protected !!