Wednesday , 10 June 2026
Home आगरा Agra News : Agra is being beautified due to Swachh Survey 2025, the city is looking like a canvas due to paintings on the walls
आगराटॉप न्यूज़

Agra News : Agra is being beautified due to Swachh Survey 2025, the city is looking like a canvas due to paintings on the walls

568

आगरालीक्स…कहावत है घूरे के भी दिन फिरते हैं, और जब ऐसा होता है तो कूड़ेदान को भी चमकाया जाता है फिर शहर शहर नहीं कैनवास सा नजर आता है, आगरा में इसके उदाहरण देखिए!

आगरा में कभी भी स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 के लिए टीम आ सकती है। इससे पहले शहर को चमकाया जा रहा है। इसके तहत शहर की दीवारें कैनवास बन गई हैं। यमुना घाटों से लेकर रेलवे स्टेशन, बस अड्डों, सड़कों और चौराहों तक सभी जगह रंगों की छटा बिखरी है। पुरानी और पारंपरिक कलाओं से दीवारें जैसे बोल उठी हैं। इतना ही नहीं शौचालयों को हाईटेक बनाया गया है। कूड़ेदानों तक को चमकाया जा रहा है और जिम्मेदारियां तय की गई हैं।

आगरा शहर ऐतिहासिक तो है ही, कला और संस्कृति इसकी मूल विरासत रही है। प्राचीन समय से ही कलाकारों व इतिहासकारों की शहर में दिलचस्पी रही है। एक बार फिर कला के जरिए आगरा शहर को नया लुक दिया गया है। अब आप जैसे ही रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों से उतरते हैं, घरों से निकलते हैं चारों ओर रंगों की दुनिया आगरा स्वागत करती है।

दीवारों और सड़कों पर उकेरी गई अधिकांश चित्रकारियों में ब्रज संस्कति और कला की झलक दिखती है। इसमें भगवान श्रीकृष्ण संग राधा, बांसुरी, भगवान शिव और उनके डमरू के मनमोहक चित्र लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। लोग अपने मोबाइल फोन के कैमरों से खूब इनकी तस्वीरें भी खींच रहे हैं।

पिछले कुछ समय में आगरा में दीवारों और भवनों पर उकेरी गई कलाकृतियां न केवल पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं, बल्कि आगरा के गौरवशाली इतिहास की कहानी भी बयां कर रही है। दीवारों पर उकेरी कलाकृतियों में भगवान शिव की नगरी की झलक भी दिखती है। कई स्थानों पर वेस्ट टू वंडर प्रोजेक्ट के तहत सुंदरता बिखेरी गई है, जैसे मनकामेश्वर और रावली मंदिर के पास डमरू की कलाकति। हालंकि इस तरह की विभिन्न कलाकतियां शहर भर में स्थापित की गई हैं, जो कबाड़ के इस्तेमाल से बनी हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: Special Yamuna Utsav organized at Agra’s Shri Premnidhi Ji Temple…#agranews

आगरालीक्स…स्नान यात्रा (यमुना उत्सव) में ठाकुर जी को कराया गया शीतल जल...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: ABVP protests at the university in Agra; submits memorandum to the Vice-Chancellor…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में एबीवीपी का विवि में प्रदर्शन. कुलपति का किया घेराव. मांगों...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Bulldozer run on unauthorized colony, two illegal constructions in Tajganj is also sealed…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में 34 हजार वर्ग मी. में बन रही अनाधिकृत कॉलोनी पर...

आगरा

Agra Live News: A grand celebration of Nandotsav was held at the Shri Thakur Mathuradhish Temple…#agranews

आगरालीक्स…आंगन नन्द के भई बधाई, सकल ब्रजवासी दौड़े आए….प्राचीन पुष्टिमार्गीय श्रीठाकुर मथुराधीश...

error: Content is protected !!