Sunday , 3 May 2026
Home बिगलीक्स Agra News : ADA refuse to return 444 hectare land to farmer near Inner Ring road, earn Rs 2500 Crore in 15 year#Agra
बिगलीक्स

Agra News : ADA refuse to return 444 hectare land to farmer near Inner Ring road, earn Rs 2500 Crore in 15 year#Agra

778

आगरालीक्स….Agra News : आगरा में इनर रिंग रोड के पास 444 हेक्टेयर भूमि किसानों को वापस नहीं होगी, एडीए चार गुणा मुआवजा देगा और आवासीय प्रोजेक्ट से 2500 करोड़ कमाएगा।

( Agra News : ADA refuse to return 444 hectare land to farmer near Inner Ring road, earn Rs 2500 Crore in 15 year#Agra )
आगरा में 100 मीटर चौंडे ​इनर रिंग रोड पर 2009 में रहनकला, रायपुर, एत्मादपुर मदरा, बुढ़ाना 444 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया गया था। 2014 में राजस्व अभिलेखों में जमीन से किसानों का नाम हटाकर एडीए का नाम चढ़ा दिया गया। मगर, किसानों को मुआवजा नहीं मिला। 15 साल बाद भी मुआवजा ना मिलने पर अपनी जमीन वापस कराने के लिए 29 दिसंबर 2024 में इनर रिंग रोड की एक लेन पर किसानों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री से मुलाकात हुर्ठ, छह जनवरी को मुख्यमंत्री के आश्वासन कि जमीन वापस की जाएगी या चार गुणा मुआवजा दिया जाएगा। इस पर किसानों ने धरना समाप्त कर दिया।


जमीन वापस करने से इन्कार, 475 करोड़ रुपये मिलेंगे
एडीए ने प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया है। इसके तहत इनर रिंग रोड के पास की भूमि एडीए द्वारा किसानों को वापस नहीं की जाएगी। इसके लिए किसानों को 475 करोड़ का मुआवजा दिया जाएगा, यह चार गुणा अधिक है। इसमें 202 करोड़ रुपये अनुग्रह राशि के रूप में दिए जाएंगे।


जमीन पर बसेगा ग्रेटर आगरा, एडीए कमाएगा 2500 करोड़ रुपये
एडीए ने इनर रिंग रोड के पास की जमीन को किसानों को वापस ना करने के पीछे तर्क दिए हैं। इसमें कहा गया है कि इंदौर विकास प्राधिकरण व मनोहर लाल मामले में छह मार्च 2020 को आए निर्णय के आलोक में आईएडीए ने भूमि को अर्जन मुक्त करने से इकर कर दिया था। जिस जमीन का अधिग्रहण किया गया है उसका व्यावसायिक उपयोग किया जाएगा। इससे 15 साल में आवासीय प्रोजेक्ट बनाकर 2500 करोड़ रुपये कमाए जाएंगे। इस जमीन पर एडीए ने ग्रेटर आगरा प्रस्तावित किया है, इसके लिए शासन से सीड कैपिटल के रूप में 150 रुपये शासन से मिल चुके हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

News Delhi News: Five members of Family & Four other died after fire break our in Vivek Bihar Delhi

नईदिल्लीलीक्स..News Delhi News: दिल्ली में चार मंजिला ​अपार्टमेंट में फ्लैटों में भीषण...

बिगलीक्स

Agra Live News: NEET UG at 21 Center in Agra today

आगरालीक्स…Agra News: देश भर के मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस में प्रवेश के...

बिगलीक्स

Agra Live News: 19 year old girl student molested in Fatehpur Sikari Monument, One arrested in Police encounter

आगरालीक्स …Agra News: आगरा के फतेहपुर सीकरी स्मारक परिसर में छात्रा से...

बिगलीक्स

Agra Live News : Rain forecast today in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में देर रात तेज हवा के साथ बूंदाबांदी...

error: Content is protected !!