आगरालीक्स…Agra News : आगरा में मोटापे के कारण भी महिलाओं को मां बनने में समस्या आ रही है। 80 सेंटीमीटर से अधिक कमर का आकार तो मोटापा। ( Agra News : Infertility increases due to obesity#Agra )
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में की गई स्टडी में सामने आया कि 20 से 30 साल की 22 फीसदी महिलाओं में गर्भधारण में समस्या आ रही है। इन महिलाओं में 70 फीसदी ऐसी थीं जिनको मोटापा की समस्या थी।
100 सेंटीमीटर से ज्यादा कमर
मोटापा का आकलन कमर के आकार से किया जाता है। जिन महिलाओं की कमर का आकार 80 सेंटीमीटर से ज्यादा है वे मोटापे से पीड़ित हैं। ऐसे में स्टडी में ऐसी महिलाएं भी सामने आईं जिनकी कमर का आकार 100 सेंटीमीटर से अधिक था।
लेप्टिन हार्मोन प्रभावित होने से अंडाणु हो रहे प्रभावित
स्टडी में यह भी देखा गया कि मोटापे के कारण लेप्टिन हार्मोन प्रभावित होता है। इस हार्मोन के कारण ही अंडाणु कम बनते हैं उनकी गुणवत्ता भी खराब होती है।