Monday , 21 September 2026
Home बिगलीक्स Mathura News : Woman killed husband with help of boyfriend#Mathura
बिगलीक्स

Mathura News : Woman killed husband with help of boyfriend#Mathura

516

मथुरालीक्स ….Mathura News : पति की मौत के बाद पत्नी मोबाइल पर घंटों बातें करने लगी, परिजनों ने कॉल डिटेल निकलवाई तो पूरा मामला खुल गया। ब्वायफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने ही पति की हत्या की थी, पुलिस को सौंपा। ( Mathura News : Woman killed husband with help of boyfriend#Mathura )


मथुरा के कोसी कलां के बठैन गेट क्षेत्र की बैंक कॉलोनी निवासी गंगराम का बेटा मनोज खेती करते थे, उनकी राजस्थान की रहने वाली आरती से 10 साल पहले शादी हुई थी, दो बेटे और बेटी है। 19 जनवरी को मनोज की मौत हो गई, आरती ने परिजनों को बताया कि करंट लगने से मनोज की मौत हो गई है। अंतिम संस्कार कर दिया गया, इसके बाद घर पर लोगों के आने जाने का सिलसिला शुरू हो गया।
घंटों फोन पर बात करने पर निकलवाई कॉल डिटेल
लोग घर पर आने लगे लेकिन पति की मौत के बाद भी आरती को कोई दुख नहीं था और घंटों फोन पर बात करती रहती थी, परिजनों ने आरती की कॉल डिटेल निकलवाई। इसमें सामने आया कि वह किसी युवक से घंटों फोन पर बात कर रही थी। परिजनों ने आरती से सख्ती से पूछताछ की, इसके बाद पुलिस को सौंप दिया।


ब्वाय फ्रेंड के साथ मिलकर की पति की हत्या
पुलिस पूछताछ में आरती ने बताया कि उसके एक युवक से प्रेम संबंध हैं, वह घर आता था और बच्चे भी उससे खुश थे। पति शराब पीता था और मारपीट करता था। बच्चे भी कहते थे कि दूसरे बाले पापा अच्छे हैं इसलिए मनोज की हत्या का प्लान बनाया। 18 जनवरी को भांग मिलाकर पकौड़े बनाए, इसके बाद मनोज को शराब पिलाई और अपने ब्वाय फ्रेंड को बुला लिया। ब्वाय फ्रेंड ने मनोज का गला दबा दिया, उसकी मौत होने के बाद हादसा बताने के लिए उसके हाथ में तार रखकर करंट लगा दिया। पुलिस पूछताछ में जुटी है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : “Myopia Management Made Easier with Modern Technology”, Senior Ophthalmologist Dr. Sanchit Gupta Explains a Smart Way

आगरालीक्स…मॉडर्न मशीन से आसान हुआ मायोपिया मैनेजमेंट, वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ....

बिगलीक्स

Agra News Live: Two workers died during Drain construction in Agra, Video

आगरालीक्स आगरा में नाला निर्माण के दौरान हादसा, दो की मौत।आगरा में...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : “Read Your Pathology Report, But Don’t Diagnose Yourself” — Renowned Pathologist Dr. Ritu Garg Explains

आगरालीक्स…रिपोर्ट हाथ में आते ही घर-घर में खुल जाती है ‘मिनी पैथोलॉजी...

बिगलीक्स

Agra News Live: Video of former student of GIC, Agra goes viral, Details about video

आगरालीक्स:…आगरा के जीआईसी में 60 साल के पूर्व छात्रों की धमाचौकड़ी के...

error: Content is protected !!