आगरालीक्स…आगरा में दिन में जितनी गर्मी, रात को उतनी ही सर्दी. अब बारिश बदलेगी आगरा का मौसम…जानें पूर्वानुमान
आगरा में इस समय दिन में तेज धूप निकल रही है. धूप इतनी तेज है कि ज्यादा देर तक धूप में बैठने से तपने लगते हैं, वहीं शाम होने के साथ ही आगरा में गलनभरी सर्दी का आगाज भी शुरू हो जाता है. रात को गलनभरी सर्दी और ज्यादा कड़ाके की हो जा रही है. इसका असर तापमान पर भी है. आईएमडी के अनुसार मंगलवार को आगरा का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस रहा.
मौसम विभाग के अनुसार आगरा में बारिश के आसार हैं. 2 और तीन फरवरी को आगरा में बारिश हो सकती है. इसका असर तापमान पर भी होगा और मौसम फिर से दिन में भी सर्दी हो सकता है.