आगरालीक्स…आगरा मेट्रो में मनाया बसंत. पीली ड्रेस में महिलाओं के लिए पीले रंग से सजाई मेट्रो…
ब्यूटीफुल गर्ल्स क्लब की महिलाओं ने चलती मेट्रो में किटी पार्टी मनाई. क्लब की सदस्यों ने सेल्फी लेकर मनोरंजन किया और चलती ट्रेन में किटी पार्टी गेम्स खेले. इस अवसर पर सभी महिलाएँ बसंत पंचमी के पीले रंग में रंगी हुई रहीं एवं ट्रेन की सजावट भी आगरा मेट्रो टीम द्वारा पीली थीम पर ही की गई. इस दौरान मनीषा माहेश्वरी सहित अन्य महिलाऑं ने दर्ज की उपस्थिति रही.