आगरालीक्स…आगरा में गर्मी का हुआ अहसास. 31 डिग्री सेल्सियस रहा तापमान, लेकिन बुधवार से तीन दिन तक ठंडी हवाएं चलने के आसार… जानें मौसम का पूर्वानुमान
फरवरी माह का आधा महीना भी नहीं हुआ है और गर्मी का अहसास होने लगा है. आगरा में दिन में निकल रही चटख धूप ने आज लोगों को अच्छा खासा गर्मी का अहसास करा दिया. इसका असर तापमान पर भी रहा. मंगलवार को आगरा का अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 6.8 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री रहा जो कि सामान्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा.
आईएमडी के अनुसार बुधवार से तीन दिन तक दिन के समय ठंडी हवाएं चलने के आसार हैं. इसका असर तापमान पर भी होगा और कुछ कमी आ सकती है.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 11/02/25) 30.8
Departure from Normal(oC) 6.8
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 11/02/25) 12.5
Departure from Normal(oC) 2.1