आगरालीक्स …Agra News : आगरा में सीबीएसई की 10 वीं और 12 वीं की परीक्षाएं आज से शुरू हो रही हैं, 32 हजार छात्र परीक्षा में शामिल होंगे। ( Agra News : 32000 student of 10th & 12th Appear in CBSE Exam#Agra )
आगरा में सीबीएसई की 10 वीं और 12 वीं की परीक्षा के लिए 32 केंद्र बनाए गए हैं। पहले दिन शनिवार को 10 वीं की अंग्रेजी की परीक्षा है इसमें 14 हजार छात्र शामिल होंगे। वहीं, 12 वीं की एंटरप्रेन्योरशिप की परीक्षा है। इसमें बहुत कम छात्र शामिल होंगे।
32 हजार छात्र परीक्षा में होंगे शामिल
जिले में सीबीएसई के 156 स्कूल हैं। इसमें से 10 वीं के 18 हजार और 12 वीं के 14 हजार छात्र हैं। इन छात्रों की परीक्षा के लिए 32 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा सुबह 10 बजे से होगी, छात्रों को स्कूल यूनिफार्म में सुबह 9.15 बजे तक पहुंचना होगा।