Wednesday , 22 July 2026
Home बिगलीक्स Agra News Video : Craft & Cultural fest Taj Mahotsav 2025 start in Agra, Full detail#Agra
बिगलीक्स

Agra News Video : Craft & Cultural fest Taj Mahotsav 2025 start in Agra, Full detail#Agra

540

आगरालीक्स…Agra News : आगरा में आज से ताजमहोत्सव का रंगारंग आगाज हुआ, आज कौन देगा शिल्पग्राम के मुक्ताकाशीय मंच पर प्रस्तुति, टिकट और किस तरह की स्टॉल लगी हैं। ( Agra News Video : Craft & Cultural fest Taj Mahotsav 2025 start in Agra, Full detail#Agra )


ताजमहोत्सव का मंगलवार शाम को केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदौरिया, आयोजन समिति के अध्यक्ष मंडलायुक्त शैलेंद्र सिंह, डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी, मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह ने शुभारंभ किया। 2 मार्च तक चलने वाले ताजमहोत्सव में पहले दिन से ही रौनक, स्टॉल पर लोग पहुंचने लगे हैं। 376 स्टॉल लगाई हैं इसमें फर्नीचर से लेकर शॉल और कपड़ों के साथ ही बच्चों के लिए झूले और खाने की भी स्टॉल हैं।
आज श्रद्धा मिश्रा देंगी प्रस्तुति
ताजमहोत्सव में पहले दिन श्रद्धा मिश्रा अच्चुतम केशवं कृष्ण दामोदरं सहित अन्य भजनों की प्रस्तुति देंगी। शिल्पग्राम के साथ ही सूरसदन, सदर, फतेहपुर सीकरी में भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
50 रुपये के टिकट
ताजमहोत्सव के लिए 50 रुपये की टिकट है, तीन साल से कम आयु के बच्चे का कोई शुल्क नहीं है। स्कूल के बच्चे ग्रुप में आते हैं तो 50 स्कूल के बच्चे और ​दो शिक्षकों के लिए 700 रुपये शुल्क है। शिल्पग्राम में चार टिकट काउंटर बनाए गए हैं। इसके साथ ही मेरा आगरा एप और ताजमहोत्सव की वेबसाइट से भी आनलाइन टिकट ले सकते हैं।

ताजमहोत्सव के कार्यक्रम
18 फरवरी मंगलवार श्रद्धा मिश्रा के भजन
19 फरवरी बुधवार को प्रसिद्ध लोक गायिका सुश्री मालिनी अवस्थी
20 फरवरी गुरुवार को अग्नि बैंड
21 फरवरी शुक्रवार को जस्सी गिल तथा आस्था गिल द्वारा पंजाबी गायनआगरा रेस्टोरेंट
22 फरवरी शनिवार, को बृजेश शांडिल्य का गायन, बटेश्वर में प्रेम प्रकाश दुबे की आरती, भजन संध्या तथा ताज व्यू गार्डन में फ्लॉवर शो के साथ कुमार सत्यम के गजल का कार्यक्रम
23 फरवरी रविवार को पीयूष मिश्रा/कनिका कपूर, फतेहपुर सीकरी में साबरी ब्रदर्स द्वारा सूफी कलाम की प्रस्तुति होगी।
24 फरवरी को नितिन कुमार
25 फरवरी मंगलवार को सुनील ग्रोवर की कॉमेडी,
26 फरवरी बुधवार को सुप्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल की भजन संध्या
27 फरवरी गुरुवार को समापन अवसर पर सचेत एवं परंपरा द्वारा अपनी मनमोहक प्रस्तुति दी जाएगी।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

agraleaksबिगलीक्स

Agra News Live: Speed Petrol Consumption Incraeses in Agra

आगरालीक्स …आगरा के पेट्रोल पंपों पर स्पीड पेट्रोल की बिक्री बढ़ी, सादा...

बिगलीक्स

Agra News Live: CM Yogi Aaditynath Agra Visit on 25th July 2026

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में 25 जुलाई को सीएम योगी आदित्यनाथ आ...

बिगलीक्स

Agra News Live: Two died in Agra-Lucknow Expressway after Car collide with truck

आगरालीक्स …आगरा में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा, कार को...

बिगलीक्स

Agra Education News: 89 Medal List for DBRAU Agra Univ. Convocation on 3rd August 2026

आगरालीक्स…Agra News: आगरा के आंबेडकर विवि के दीक्षांत समारोह में सबसे ज्यादा...

error: Content is protected !!