Saturday , 22 February 2025
Home बिगलीक्स Agra News : 70% diseases due to bad eating habits#Agra
बिगलीक्स

Agra News : 70% diseases due to bad eating habits#Agra

आगरालीक्स…Agra News : क्या आप जानते हैं कि 70 प्रतिशत बीमारियों का कारण खराब खान पान हैं। ( Agra News : 70% diseases due to bad eating habits#Agra)
सेठ पदम चंद जैन संस्थान में फैट टू फिट वेलनेस एंड न्यूट्रीशन सेंटर द्वारा छात्रों के बेहतर स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक वेलनेस प्रोग्राम का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम के दौरान डॉ. भानु प्रताप ने सही पोषण संतुलन बनाए रखने की अहमियत पर चर्चा की। उन्होंने छात्रों को जल, फाइबर, प्रोटीन, वसा और कार्बोहाइड्रेट्स की सही मात्रा को अपने आहार में शामिल करने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि हर व्यक्ति को दिन में कम से कम 3 से 4 लीटर पानी पीना चाहिए, ताकि शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकल सकें और शरीर स्वस्थ रहे। इसके साथ ही यह भी कहा कि आजकल कामकाजी महिलाएं और घर पर रहने वाली महिलाएं अपनी सेहत की उपेक्षा करती हैं, और पर्याप्त पानी नहीं पीने के कारण कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है।


70 प्रतिशत बीमारियां खराब खान पान के कारण
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की रिपोर्ट का उल्लेख करते हुए कहा कि 70% बीमारियों का कारण खराब खानपान की आदतें हैं, जिनमें कैंसर और डायबिटीज जैसी गंभीर जीवनघाती बीमारियां शामिल हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इन बीमारियों का 50% इलाज सही आहार और जीवनशैली में सुधार के जरिए संभव है। जीवनशैली में छोटे बदलाव करके हम कई स्वास्थ्य समस्याओं को दूर कर सकते हैं और विशेषकर डायबिटीज जैसी समस्याओं को पूरी तरह से ठीक किया जा सकता है।

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Video : Family going to Mahakumbh complaint of beaten by Thaba employees in Agra #agra

आगरालीक्स….Agra News : महाकुंभ स्नान करने टेंपो ट्रैवलर से जा रहे परिवार...

बिगलीक्स

Agra News : Woman digital arrest for four days, Dupe Rs 13.41 Lakh#Agra

आगरालीक्स …Agra News : आगरा की युवती को कूरियर से बैंकाक ड्रग्स...

बिगलीक्स

Taj Mahotsav 2025 : Jassi Gill & Astha Gill perform today #Agra

आगरालीक्स …Agra News : आगरा में आज ताजमहोत्सव में जस्सी गिल और...

बिगलीक्स

Agra News : Two youth on bike beat up Girl student on road#Agra

आगरालीक्स …Agra News : आगरा में मनचलों ने बीच सड़क पर छात्राओं...

error: Content is protected !!