Monday , 20 April 2026
Home बिगलीक्स Agra News : ADA will take possession on 25 bighah land of RBS Bed Faculty in Agra #Agra
बिगलीक्स

Agra News : ADA will take possession on 25 bighah land of RBS Bed Faculty in Agra #Agra

488

आगरालीक्स…Agra News : . आगरा में एडीए आरबीएस डिग्री कॉलेज के शिक्षा संकाय की 25 बीघा जमीन पर कब्जा लेगा। एडीए का कहना है कि यह जमीन उसकी है, जबकि राजा बलवंत सिंह एजुकेशनल सोसाइटी कुल 28 बीघा जमीन पर अपना कब्जा बता रही है। ( Agra News : ADA will take possession on 25 bighah land of RBS Bed Faculty in Agra #Agra )


आगरा विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार, खसरा संख्या 12010 मौजा मउ मुस्तकिल में भरतपुर राजपरिवार की करीब 28 बीघा जमीन और कोठी थी। 1977 78 में जमीन के अधिग्रहण की कार्यवाही हुई थी, जमीन के एवज में तब करीब आठ लाख रुपये भूमि अध्याप्ति के माध्यम से प्रतिकर दिया गया था, यह प्रतिकर भरतपुर राजपरिवार के पावरअटार्नी धारक गुलाब सिंह को दिया था। हालांकि, बाद में गुलाब सिंह पर भरतपुर राजपरिवार ने मुकदमा दर्ज कराया था इसके बाद गुलाब सिंह ने प्रतिकर की राशि भरतपुर राज परिवार को दे दी थी , मुकदमे में एफआर लगा दी गई थी।
कोठी और आस पास की तीन बीघा जमीन छोड़कर 25 बीघा जमीन एडीए की
एडीए उपाध्यक्ष एम अरुन्मोली का कहना है कि आरबीएस बीएड संकाय की 28 बीघा जमीन में से 25 बीघा जमीन एडीए द्वारा अधिग्र​हीत की गई जमीन है इस पर एडीए का अधिकार है। कोठी सहित तीन बीघा जमीन पर आरबीएस कालेज प्रबंधतंत्र का मालिकाना अधिकार है। 25 बीघा जमीन पर कब्जा लेने के लिए कालेज प्रबंध समिति के साथ बैठक की गई थी।


जमीन राजा बलवंत एजुकेशन सोसाइटी की
इस माले में सचिव बलवंत एजुकेशनल सोसाइटी अंबरीश पाल सिंह का मीडिया से कहना है कि जमीन राजा बलवंत सिंह एजुकेशनल सोसाइटी की है। संपूर्ण जमीन पर सोसाइटी का अधिकार है, इसके दस्तावेजी साक्ष्य मौजूद हैं, एडीए के साथ बैठक में भी साक्ष्य उपलब्ध करा दिए गए थे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Rs 100 crore sale on Akshaya Tritiya in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में अक्षय तृतीया पर आज भी मंदिरों में...

बिगलीक्स

Agra Live News: JEE Mains 2026 result may declare Today

आगरालीक्स…Agra News: देश भर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए जेईई...

बिगलीक्स

Agra Live News: Dhaba Owner lodge FIR against History Sheeter Monu Yadav in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में जेल से छूटते ही हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव ने...

बिगलीक्स

Agra Live News: Heat waves start in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में आज से लू का अलर्ट, भीषण गर्मी, जानें...

error: Content is protected !!