Thursday , 30 April 2026
Home हॉट न्यूज़ Salman khan jailed for five years in hit and run case, HC extends interim relief of two days
हॉट न्यूज़

Salman khan jailed for five years in hit and run case, HC extends interim relief of two days

123

sal
मुंबई सेशन्स कोर्ट ने हिट एंड रन मामले में सलमान खान को दोषी करार देते हुए पांच साल की सजा सुनाई है। सलमान को हिरासत में ले लिया गया है। सेशन कोर्ट के इस पफैलने के बाद सलमान खान के वकील हाईकोर्ट पहुंच गए। वहां शाम चार बजे उनकी जमानत पर सुनवाई हुई। उन्हें हाईकोर्ट ने दो दिन की अंतरिम जमानत दे दी है। सलमान के खिलाफ सारे आरोप साबित हो गए हैं। कोर्ट ने कहा कि सलमान नशे में गाड़ी चला रहे थे, वो गैरइरादतन हत्या के भी दोषी हैं। सलमान खान के वकील अब बॉम्बे हाइकोर्ट में आज ही जमानत की अर्जी दायर करेंगे। इससे पहले सलमान खान के वकील ने कोर्ट में मेडिकल सर्टिफिकेट दिया है। इसका हवाला देते हुए वकील ने कहा है कि सलमान को सख्त सजा न दी जाए। हालांकि सरकारी वकील ने सलमान के लिए अधिकतम 10 साल की सजा की मांग की है, वहीं सलमान के वकील ने सिर्फ तीन साल की सजा देने की अपील की है।
सलमान खान को कोर्ट ने इन धाराओं के तहत दोषी करार दिया है
… धारा 304 (ए) – लापरवाही के चलते किसी की मौत, इस धारा के तहत अधिकतम दो साल कैद या जुर्माना या दोनों हो सकते हैं। धारा 279 – लापरवाही से गाड़ी चलाना, इस धारा में छह महीने की कैद या जुर्माना या दोनों हो सकते हैं।
धारा 337 – अपनी किसी हरकत से दूसरे को चोट पहुंचाना या जान जोखिम में डालना, इस धारा के तहत छह महीने की कैद या जुर्माना या दोनों हो सकते हैं।
धारा 338 – अपनी किसी हरकत से दूसरे को गंभीर चोट पहुंचाना या जान जोखिम में डालना, दो साल की कैद या जुर्माना या दोनों हैं। कोर्ट ने सलमान के वकील से कहा कि इस मामले में 10 साल की सजा बनती है, बताइए आप क्या कहते हैं। तो सलमान के वकील ने कहा कि इस तरह का यह पहला मामला है। जज की ये बात सुन सलमान खान ने सिर झुका लिया। बताया जा रहा है कि जल्द ही कोर्ट सजा का एलान भी कर सकती है। सलमान ने कोर्ट से पूछा कि अब आप क्या कहेंगेे, ये सुन उनके उनके पसीने छूट गए। सलमान ने कहा कि वह बेगुनाह है और कार वह नहीं चला रहे थे। इससे पहले सलमान खान मुंबई कोर्ट के लिए रवाना होने से पहले अपने पिता सलीम खान के गले लगे। सलमान खान के साथ उनके भाई-बहन भी कोर्ट पहुंच गए। सुनवाई के दौरान उनके माता-पिता कोर्ट नहीं जाते हैं। मामले में सरकारी वकील प्रदीप घरत ने कहा, ‘हमने कोर्ट में तथ्य पेश करने और सच को सामने लाने की पूरी कोशिश की है।’ ये है मामला 28 सितंबर 2002 की रात को सलमान खान ने कथित तौर पर बांद्रा में अमेरिकन एक्स्प्रेस बेकरी के बाहर फुटपाथ पर सो रहे लोगों पर अपनी लैंड क्रूजर कार चढ़ा दी थी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जबकि चार लोग घायल हो गए थे। बताया जाता है कि सलमान उस वक्त नशे में थे और हादसे के बाद वहां से भाग निकले थे। इस मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से 27 गवाहों को अदालत में पेश किया गया। वहीं बचाव पक्ष ने गवाह के तौर पर सिर्फ सलमान के ड्राइवर अशोक सिंह को पेश किया, जिसकी गवाही भी सवालों के घेरे में है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

फिरोजाबादबिगलीक्सयूपी न्यूजहाथरसहॉट न्यूज़​क्राइम

Video News : Bride Harsh Firing on wedding stage video goes viral #hathras

आगरालीक्स… वरमाला के बाद स्टेज पर बेटी दुल्हन ने रिवाल्वर से चार...

आगराबिगलीक्सहॉट न्यूज़​क्राइम

Agra Police shock after listen 9th standard girl fake story of 16 girl hostage in house in Agra #agranews

आगरालीक्स …..(Agra News 28th February 2022 )..आगरा में एक कान्वेंट स्कूल की...

आगराटॉप न्यूज़हॉट न्यूज़

We Indians are at number four in spending the most time on mobile

ग्लोबललीक्स…जरा सा खाली हुए और लग गए मोबाइल देखने में. मोबाइल पर...

error: Content is protected !!