आगरालीक्स…Agra News : आगरा में महाराष्ट्र के पर्यटकों ने गाइड से छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के सामने रगड़वाई नाक, वायरल वीडियो देखें, जानें पूरा मामला। ( Agra News Video : Maharastra Tourist caught guide#Agra )
आगरा में छत्रपति शिवाजी महाराज की 395 वीं जयंती आगरा किला में 19 फरवरी को मनाई गई थी, आगरा किला के सामने शिवाजी महाराज की घुड़सवार प्रतिमा लगी हुई है। मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो और मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार को महाराष्ट्र के पर्यटकों का दल आगरा आया, आगरा किला के बाहर पर्यटकों का उत्तर प्रदेश पर्यटन के गाइड से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान गाइड ने छत्रपति शिवाजी महाराज पर टिप्पणी कर दी, इससे पर्यटक आहत हो गए, उन्होंने गाइड को पकड़ लिया।
छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के सामने रगड़वाई नाक
सात सेकेंड के वायरल हो रहे वीडियो में गाइड को घेरे हुए पर्यटक दिखाई दे रहे हैं, उन्होंने गाइड से आगरा किला के सामने लगी छत्रपति शिवाजी महाराज की घुड़सवार प्रतिमा के सामने नाक रगड़ने के लिए कहा, गाइड नीचे की तरफ झुका, इसके बाद खड़ा हो गया। पर्यटक दोबारा से नाक रगड़ने की कहने लगे, इसी दौरान एक महिला पर्यटक ने कहा बस अब रहने दो। इस मामले में पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है।