आगरालीक्स ….Agra News : आगरा में महाश्विरात्रि पर कुट्टू के आटे के नमूने लिए, दुकानों पर नहीं मिला रहा आटा, साबुत कुट्टू की बिक्री। ( Agra News : FSDA take sample of Kuttu Aata before Mahashivratri #Agra )
महाश्विरात्रि के व्रत में लोग कुट्टू के आटे की पूड़ी खाते हैं, जन्माष्टमी पर कुट्टू के आटा खाने से फूड प्वाइजनिंग होने के बाद एफएसडीए की टीम भी सक्रिय हो गई है। महाश्विरात्रि से पहले एफएसडीए की टीम ने कुट्टू के आटे के नमूने लिए। सहायक आयुक्त शशांक त्रिपाठी के अनुसार, 22 दुकानों की जांच की गई। पनीर, अंगूरी पेठा, कुट्टू का आटा, पेटीज, नमकीन, चेरी पेठा, मिश्रित दूध, सरसों का तेल सहित अन्य नमूने लिए गए।
14 हजार लीटर पानी सीज
टीम को खंदौली रोड स्थित वीडी नेचुरल्स के पास 14400 लीटर बोतलबंद पानी मिला, इसमें पता गलत लिखा था पानी सील कर दिया गया।
बाजार में नहीं मिल रहा कुट्टू का आटा
दुकानदारों ने भी कुट्टू के आटे की बिक्री बंद कर दी है, कुट्टू के आटे की बिक्री भी व्रत के समय होती है। ऐसे में दुकानदार साबुत कुट्टू का आटा बेच रहे हैं इसे घर पर पीस सकते हैं।