Friday , 7 August 2026
Home बिगलीक्स Agra News Video: TCS company manager found dead in house, His video complaint of wife harassment#Agra
बिगलीक्स

Agra News Video: TCS company manager found dead in house, His video complaint of wife harassment#Agra

755

आगरालीक्स….Agra News : आगरा में टीसीएस कंपनी के मैनेजर ने पत्नी पर उत्पीड़न का आरोप लगा की सुसाइड, एक साल पहले शादी, मुकदमा, 6.57 मिनट के वीडियो में कहा मर्दों के बारे में प्लीज सोचो। ( Agra News Video: TCS company manager found dead in house, His video complaint of wife harassment#Agra )


डिफेंस कॉलोनी, सदर के रहने वाले मानव शर्मा टीसीएस कंपनी, मुंबई में रिक्रूटमेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। उनके पिता नरेंद्र शर्मा एयरफोर्स से रिटायर हैं और मानव उनके इकलौते बेटे हैं। मानव की शादी एक वर्ष पहले 30 जनवरी 2024 को शादी हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पत्नी परेशान करने लगी, वे पत्नी को अपने साथ मुंबई ले गए।
23 फरवरी को मुंबई से आगरा आए
मानव शर्मा के पिता नरेंद्र शर्मा ने थाना सदर में दर्ज कराए मुकदमे में आरोप लगाया है कि बेटा अपने साथ बहू को मुंबई ले गया था। बहू उसे परेशान करती थी, आत्महत्या करने की धमकी देती थी जिससे पूरा परिवार फंस जाएगा। आरोप है कि बहू अपने ब्वाय फ्रेंड से बात करती थी और उसी के साथ रहना चाहती थी। 23 फरवरी को मानव अपने साथ पत्नी को लेकर मुंबई से आगरा आया यहां से वह उसे छोड़ने बरहन चला गया। बरहन में ससुरालीजनों ने उसे प्रताड़ित किया।


कमरे में पंखे से लटकर लगा ली फांसी, वीडियो भी बनाया
24 फरवरी की सुबह मानव ने कमरे में पंखे पर फंदा कस कर सुसाइड कर ली, सुसाइड से पहले वीडियो भी बनाया। सुबह परिजनों ने मानव को पंखे पर लटका देखा तो अस्पताल लेकर गए लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
वीडियो में कहा, मर्दों की भी कोई सोचो प्लीज
मानव ने सुसाइड करने से पहले 6.57 मिनट का एक वीडियो बनाया उसमें वह कह रहे हैं कि मर्दों की भी सोचो, प्लीज, मर्दों के बारे में कोई तो बात करे। बेचारे बहुत अकेले होते हैं, पापा मम्मी सॉरी, अक्कू सॉरी। मेरे जाते ही सब ठीक हो जाएगा, मेरी सुसाइड के बारे मेरे घरवालों को परेशान ना करें।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Academy of Clinical Embryologists Agra Conference: Not only Sperm quality DNA of Youth also damage

आगरालीक्स…Agra News: युवाओं की स्पर्म की क्वालिटी के साथ ही डीएनए भी...

बिगलीक्स

Agra News Live: Road collapse in Kamryogi Kamla Nagar Agra

आगरालीक्स:…Agra News: आगरा में बारिश में संभल कर चलें, कभी भी सड़क...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 3.46 Crore for Yamuna River Front near Taj Mahal in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में यमुना किनारे 1500 मीटर लंबा रिवर फ्रंट...

बिगलीक्स

Agra News Live: Contempt petition regarding 69 shops in Agra’s Labhchand Market, Raja ki Mandi, dismissed

आगरालीक्स …Agra News: आगरा के राजा की मंडी स्थित लाभचंद मार्केट की...

error: Content is protected !!