आगरालीक्स… आगरा में स्वतंत्रता दिवस से पहले बेंगलूरु राजधानी एक्सप्रेस में बम के बाद सुरक्षा कडी कर दी है।
रविवार रात को दिल्ली से बेंगलूरु चलने वाली राजधानी एक्सप्रेस कैंट स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर 10 बजकर 59 मिनट पर रुकी। बम की सूचना पर आरपीएफ और जीआरपी के जवानों ने ट्रेन को चारों तरफ से घेर लिया। हर डिब्बे की तलाशी होने लगी। यात्री दहशत के चलते स्टेशन से बाहर आ गए । स्टेशन पर केवल पुलिस नजर आ रही थी। बम निरोदक दस्ता और डॉग स्क्वायड को बुला लिया गया। हर डिब्बे की तलाशी की गई। हर यात्री के सामान को चेक किया गया। जांच के दौरान कोई बम या अन्य विस्फोटक सामग्री न मिलने पर सिविल और रेलवे पुलिस के अधिकारियों ने राहत की सांस ली। तलाशी के दौरान पुलिस ने पूछताछ के बाद एक यात्री की ट्रेन से उतारा । B 1 कोच के एक यात्री से पुलिस पूछताछ कर रही है। ट्रेन लगभग डेढ़ घंटा बाद 12:48 पर आगरा कैंट स्टेशन से रवान हुई है।
सीओ उदयराज सिंह ने बताया कि बम की सूचना पर बम निरोदक दस्ता और डॉग स्क्वायड से तलाशी करायी गई। प्राथमिक दृष्टि से अफवाह का नजर आ रही है। अभी जांच चल रही है।
11 अगस्त को को ताजमहल पर बम की सूचना से खलबली
आगरा में 100 नंबर पर फोन आया, कहा कि ताजमहल परिसर में बम है, 11 अगस्त को शुक्रवार के कारण ताजमहल बंद था। फोन कॉल से खलबली मच गई, पुलिस फोर्स के साथ सुरक्षा एजेंसियों ने ताजमहल और आगरा किला पर चेकिंग शुरू कर दी लेकिन बम नहीं मिला। इसके बाद जिस मोबाइल नंबर से फोन आया था, उसे कॉल किया गया तो वह बंद था। पुलिस कॉल करने वाले की तलाश में जुटी हुई है।
स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी को लेकर आगरा में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। ऐसे में शुक्रवार सुबह 10 .40 बजे 100 नंबर पर फोन आया, फोन करने वाले ने अपना नाम माजिद बताया, उसने पुलिस से कहा कि ताजमहल परिसर में बम है, शुक्रवार के कारण ताजमहल बंद था। फोन कॉल को गंभीरता से लेते हुए ताजमहल सहित अन्य स्मारकों की चेकिंग शुरू करा दी गई लेकिन बम नहीं मिला।
4 घंटे तलाशी, मथुरा में लॉकेशन
पुलिस ने चार घंटे तक ताजमहल परिसर और उसके बाहर चेकिंग की लेकिन बम नहीं मिला। वहीं, फोन करने वाले की लोकेशन मथुरा आ रही थी, पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।
इंटरनेट फोटो