आगरालीक्स…आगरा में दो साल का मासूम तालाब में डूबने लगा तो बचाने के लिए कूद गई मां…मां को तो निकाल लिया गया लेकिन बच्चे की तलाश जारी
आगरा के थाना खंदौली में एक दो साल का मासूम तालाब में डूब गया. बच्चे को डूबता देख उसे बचाने के लिए मां भी तालाब में कूद गई. लेकिन वहां से गुजर रहे एक ग्रामीण ने महिला को तो सुरक्षित निकाल लिया लेकिन बच्चे का पता नहीं चल सका है.
घटना खंदौली के पेतखेड़ा में अजय जुरैल रहते हैं. इनके घर के सामने तालाब है. सोमवार सुबह करीब नौ बजे इनका दो साल का बेटा वैभव घर के बाहर खेल रहा था और खेते समय घर के सामने बने तालाब में जा गिरा. इधर घर के बाहर काम कर रही वैभव की मां विनीता ने जब वैभव को तालाब में डूबते देखा तो वो बचाने के लिए तालाब में कूद गई लेकिन मासूम तक नहीं पहुंच सकी और खुद ही डूबने लगी. इस दौरान वहां से गुजर रहे एक ग्रामीण ने अन्य लोगों की सहयता से किसी तरह तालाब में डूब रही विनीता को तो बचा लिया लेकिन बच्चे का पता नहीं चल सका. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. गोताखोर बच्चे की तलाश कर रहे हैं.