आगरालीक्स ..वीडियो देखें,.. आगरा में एडीए के निर्माणों को सील करने गर्माया मामला। एडीए उपाध्यक्ष सड़क पर कुर्सी डालकर बैठीं, भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को अंदर घुसने नहीं दिया, मुकदमा दर्ज कराएंगी, जानें। ( Agra News Video : Bhartiya Janta Yuva Morcha workers stop on ADA gate #Agra News )
आगरा में शुक्रवार को एडीए की टीम ने भीमनगर जगदीशपुरा में प्रेम सिंह चौहान सहित अन्य द्वारा बनाई जा रही मार्केट को सील कर दिया था। अवैध निर्माण को सील करने में भेदभाव का आरोप लगाते हुए सोमवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने एडीए कार्यालय पर कई घंटे प्रदर्शन किया। भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का कहना है कि उन्हें वार्ता के लिए मंगलवार को बुलाया गया था, भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के आने की जानकारी होने पर सुरक्षाकर्मी गेट पर खड़े हो गए और गाड़ियों को अंदर लाने से रोक दिया।
कुर्सी डालकर बैठ गईं एडीए उपाध्यक्ष, कराएंगी मुकदमा
एडीए के कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने के लिए एडीए उपाध्यक्ष एम. अरुन्मोली भी एडीए के प्रवेश द्वार के सामने सड़क पर कुर्सी डालकर बैठ गईं। अधिकारी और कर्मचारी उनके आस पा खड़े हो गए। इसी दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा के के ब्रज क्षेत्र के मंत्री गौरव राजावत और अध्यक्ष शैलू पंडित पहुंचे, उन्हें अंदर नहीं घुसने दिया। वीडियो हो रहा वायरल
भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को गेट से अंदर ना घुसने देने और एडीए उपाध्यक्ष के सड़क पर कुर्सी पर बैठने का वीडियो वायरल हो रहा है। एडीए उपाध्यक्ष एम. अरुन्मोली का मीडिया से कहना है कि सोमवार को 20 25 लोगों ने सरकारी कार्य में बाधा डाली उन्हें कोई शिकायत है तो वह कर सकते हैं लेकिन इस तरह का प्रदर्शन ठीक नहीं है, थाना लोहामंडी में तहरीर दी जाएगी। जबकि ब्रज क्षेत्र मंत्री गौरव राजावत का मीडिया से कहना है कि मंगलवार को सुबह 11 बजे वार्ता के लिए बुलाया था लेकिन अंदर घुसने नहीं दिया एक गाड़ी अंदर रह गई थी उसे लेने गए तो सुरक्षा कर्मी डंडे लेकर गेट पर खड़े थे। वीडियो बनाने पर वे अंदर चले गए।