आगरालीक्स..Agra Political News : आगरा में भाजपा का जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष की घोषणा आज दोपहर में होगी। जानें मीडिया रिपोर्ट में कौन हैं संभावित जिला और महानगर अध्यक्ष। ( Agra Political News : May be Rajkumar Gupta Mahanagar & Prashant BJP Distt President, Today name declare#Agra)
आगरा में भाजपा जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया नवंबर 2024 में शुरू हुई थी। जिलाध्यक्ष के लिए 45 और महानगर अध्यक्ष के लिए 38 दावेदारों ने नामांकन किए थे। इसके बाद पैनल बनाए गए और दोनों पदों पर तीन तीन दावेदारों के नाम प्रदेश नेत्रत्व को भेजे गए।
जिलाध्यक्ष पर प्रशांत पौनिया, महानगर पर राजकुमार गुप्ता
मीडिया रिपोर्ट में महानगर अध्यक्ष पद पर राजकुमार गुप्ता को प्रबल दावेदार बताया है, इसके साथ ही डीजीसी बसंत कुमार गुप्ता की दावेदारी को भी कम नहीं आंका गया है। वहीं, जिलाध्यक्ष पद पर प्रशांत पौनिया प्रबल दावेदार माने हैं, इसके साथ ही ऋषि उपाध्याय का भी जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी मजबूत मानी जा रही है।
आज दो बजे होगी जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष के नामों की घोषणा
भाजपा के ब्रज क्षेत्र कार्यालय जयपुर हाउस पर दोपहर दो बजे जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष के नामों की घोषणा की जाएगी।